18.6 C
London
Wednesday, July 16, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयअमेरिका-चीन के बीच ठनी, भारत से पावर बैंक के सेल खरीदेगी अमेरिकी...

अमेरिका-चीन के बीच ठनी, भारत से पावर बैंक के सेल खरीदेगी अमेरिकी कंपनी

Published on

अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत को लाभ हो सकता है। Apple के चीन से हटकर भारत को दूसरा सबसे बड़ा iPhone निर्माता बनाने के फैसले के बाद, अब लिथियम-आयन सेल्स भी भारत से सोर्स किए जाएंगे। अमेरिका की कंपनी Anker ने चेन्नई स्थित Munouth ग्रुप के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत भारत से लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई होगी। यह कदम बाइडन प्रशासन द्वारा 2026 से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चीन से आयातित लिथियम सेल्स पर 25% ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद उठाया गया है।

आंध्र प्रदेश से होगी सप्लाई
Munouth का 270 MWh का प्लांट, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है, Anker को हर महीने एक मिलियन लिथियम सेल्स निर्यात करेगा। यह छह महीने के सौदे का हिस्सा है। Munouth अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त परीक्षण उपकरण लगाने की प्रक्रिया में है, इसे भारत की प्रारंभिक बैटरी निर्माण इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जीत बताया जा रहा है।

Munouth Industries Limited के उपाध्यक्ष जसवंत मुनौथ ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया,”नई बैटरी उत्पादन यूनिट अमेरिका के एक प्रमुख पावर बैंक ब्रांड को एक मिलियन लिथियम सेल्स की सप्लाई करेगी। अब तक इस ग्राहक को चीन के सप्लायर सेवाएं दे रहे थे। यह सीधे तौर पर 2026 से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चीन से आयातित लिथियम सेल्स पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ का परिणाम है।”

स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा
मुनौथ ने बताया कि सप्लाई 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू होगी। यह ऑर्डर भारत में स्थानीय ब्रांड्स को बैटरी की सप्लाई भारत से कराने का आत्मविश्वास देगा। अंध्र प्रदेश स्थित प्लांट की वर्तमान क्षमता हर महीने 5 लाख सेल्स का उत्पादन करने की है। MoU के बाद, मुनौथ अपनी क्षमता को पांच गुना बढ़ाकर 20 लाख सेल्स प्रति माह करने की योजना बना रहा है।

चीन के विकल्प के रूप में भारत
मुनौथ ने कहा कि चीन के शीर्ष लिथियम आयन सप्लायर्स के ग्राहक अब भारत का रुख कर रहे हैं ताकि चीन से आयात पर लगाए गए भारी शुल्क से बचा जा सके। “हमारे सहयोगी, जो चीन के शीर्ष तीन लिथियम आयन सप्लायर्स में से एक हैं, के ग्राहक यह जानना चाहते थे कि क्या भारत लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई कर सकता है। 25% का टैरिफ बहुत ज्यादा है, और डोनाल्ड ट्रंप इसे 35% तक बढ़ाने की धमकी दे रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने अब गैर-चीन सप्लायर्स की ओर देखना शुरू किया है।” यह बदलाव भारत की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वैश्विक बाजार में चीन का मजबूत विकल्प बनने की दिशा में अग्रसर है।

भारत को होगा फायदा
भारत को इससे काफी फायदा होने वाला है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद की वजह से काफी फायदा हो रहा है। यही वजह है कि भारत के लिए ये काफी फायदेमंद स्टेप साबित हो सकता है।

Latest articles

अयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा

भेल भोपालअयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा,श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आजाद नगर...

राजपूत समाज और करणी सेना ने किया प्रदर्शन

भेल भोपालराजपूत समाज और करणी सेना के साथियों एवं बच्चों पर बर्बरता के साथ...

भेल के बेदखली अमले ने हटाए अवैध कब्जे

भेल भोपाल।भेल के बेदखली अमले ने हटाए अवैध कब्जे,भेल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन)...

More like this

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...