9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्कूलों में मिलने वाला खाना देना बंद करेगी US सरकार, लाखों बच्चों...

स्कूलों में मिलने वाला खाना देना बंद करेगी US सरकार, लाखों बच्चों पर मंडराया ‘भूखे’ रहने का खतरा!

Published on

अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ब्रेकफास्ट और लंच मिलता है, लेकिन एक राज्य में लाखों बच्चों को इससे वंचित किए जाने की योजना बन रही है। दरअसल, स्कूल में खाने के प्रोग्राम के लिए फंडिंग में 3 अरब डॉलर की कटौती का प्रस्ताव लाया गया है। इस वजह से ओहायो राज्य के 2,80,000 से ज्यादा बच्चों को फ्री में ब्रेकफास्ट और लंच नहीं मिल पाएगा। रिपब्लिकन पार्टी की अगुवाई वाली US हाउस वेज एंड मीन्स कमिटी इस बजट प्लान पर विचार कर रही है।

अगर इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया, तो कम्युनिटी एलिजिबिलिटी प्रोविजन (CEP) के नियमों को और भी ज्यादा सख्त कर दिया जाएगा। CEP एक फेडरल प्रोग्राम है, जिसके जरिए गरीब इलाकों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को फ्री में खाना दिया जाता है। फेडरल प्रोग्राम का मतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई वाली सरकार इसके लिए फंडिंग देती है। ट्रंप सरकार की जब से वापसी हुई है, तब से ही कई तरह के प्रोग्राम की फंडिंग में कटौती की जा रही है या उन्हें बंद किया जा रहा है।

हजारों बच्चों को नहीं मिलेगा फ्री में खाना
फूड रिसर्च एंड एक्शन सेंटर (FRAC) के मुताबिक, प्रस्तावित कटौती का असर ओहायो के 728 स्कूलों पर पड़ने वाला है। CEP के लिए जरूरी है कि 40% बच्चे SNAP और TANF जैसे प्रोग्राम में शामिल हों। नए नियमों के तहत यह सीमा 40% से बढ़कर 60% हो जाएगी। इससे कई स्कूल CEP के लिए अयोग्य हो जाएंगे और हजारों बच्चों को फ्री में खाना नहीं मिल पाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई से जूझ रहे गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ने वाला है।

ओहायो में बढ़ता खाने का संकट
कोविड महामारी के दौरान स्कूलों में खाने का विशेष प्रावधान किया गया था। इनके खत्म होने के बाद स्कूल के खाने में 14% की कमी देखने को मिली है। प्रस्तावित कटौती से ओहायो में बच्चों के लिए भोजन की समस्या और बढ़ जाएगी। ओहायो में छह में से एक बच्चा ऐसे परिवार में रहता है, जिसके लिए खाना खरीदना मुश्किल होता है। अगर यह कटौती लागू हो गई, तो ओहायो और पूरे अमेरिका के बच्चों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा। साथ ही बाल पोषण कार्यक्रमों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...