12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में मध्यावधि चुनाव आज, दांव पर ट्रंप का भविष्‍य, मस्‍क ने...

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव आज, दांव पर ट्रंप का भविष्‍य, मस्‍क ने भी किया खुलकर सपोर्ट

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होने हैं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों पर चुनाव होंगे। इस चुनाव से तय होगा कि सीनेट में किसका दबदबा होगा। अमेरिकी इलेक्शन प्रोजेक्ट ने सोमवार को कहा कि 4.3 करोड़ से ज्यादा अमेरिकियों ने मंगलवार के मध्यावधि चुनावों से पहले शुरुआती मतपत्र डाले हैं, जो 2018 की संख्या को पार कर गया है। अमेरिका के 50 राज्यों में से ज्यादातर में मतदाताओं को जल्दी या व्यक्तिगत रूप से डाक के जरिए मतदान की अनुमति होती है। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में लोगों ने इस सुविधा का खूब इस्तेमाल किया।

अमेरिकी इलेक्शन प्रोजेक्ट के मुताबिक सोमवार तक कुल 4.20 करोड़ लोगों में से 1.93 करोड़ ने व्यक्तिगत तौर पर शुरुआती वोट और 2.27 करोड़ ने डाक के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आंकड़े के जरिए बताया गया कि साल 2018 में सिर्फ 3.91 करोड़ लोगों ने शुरुआती मत या डाक के जरिए वोट डाले थे। मुख्य विपक्षी दल रिपब्लिकन के सांसदों ने उन राज्यों में शुरुआती वोट पर तकनीकी आपत्ति दर्ज कराई है, जहां कांटे की टक्कर हो सकती है। उदाहरण के लिए पेंसिल्वेनिया राज्य के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि डाक से भेजे गए उन मतपत्रों को नहीं गिना जाएगा, जिनके लिफाफे पर तारीख दर्ज नहीं होगी। इससे हजारों मतपत्र प्रभावित होंगे।

ट्रंप ने मतपत्र पर उठाए थे सवाल
पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि पेंसिल्वेनिया में मतदाताओं को असत्यापित मतपत्र भेजे गए थे। बाद में उनके इस दावे को राज्य के चुनाव अधिकारियों ने खारिज कर दिया था। हालांकि चुनाव में धांधली को लेकर ट्रंप ने पहली बार दावा नहीं किया है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रंप ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस दौरान देखा गया कि उनके दावे के कारण रिपब्लिकन समर्थक भड़क गए और अमेरिकी कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया।

ट्रंप की पार्टी को मिला मस्क का समर्थन
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने अमेरिकियों से रिपब्लिकन कांग्रेस के चुनाव का आग्रह किया है। ऐसा इसलिए ताकि सत्ताधारी डेमोक्रैट के साथ बैलेंस बनाया जा सके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अगर शक्तियों का बंटवारा हो तो दोनों पार्टियों की सबसे खराब ज्यादतियों पर अंकुश लगेगा। यह देखते हुए कि राष्ट्रपति एक डेमोक्रेट है, इसलिए मैं एक रिपब्लिकन कांग्रेस के लिए मतदान करने की सलाह देता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्पष्ट होना चाहिए कि मैंने स्वतंत्र रूप से डेमोक्रेट को मतदान किया है। भविष्य में भी मैं डेमोक्रेट के मतदान का समर्थन करने को तैयार हूं।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...