9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमले का वीडियो आया सामने, बीएलए...

बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमले का वीडियो आया सामने, बीएलए ने किया जारी, दुनिया को दिखा सच

Published on

इस्लामाबाद

बलूचिस्तान के नोशकी में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया है। बीएलए का दावा है कि उसके मजीद ब्रिगेड और फतेह स्क्वाड ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने हमले में 7 सैनिकों की मौत होने की बात कही है। दोनों ओर से अलग-अलग दावों के बीच बीएलए ने इस हमले का पहला वीडियो जारी किया है। वीडियो में पाक सेना की गाड़ियां उड़ती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि हमले के बाद पाक सेना की बसें आग का गोला बन गई और सैनिक जान बचाने को भागने लगे।

बीएलए ने बताया कि नोशकी में आठ बसों और दो गाड़ियों वाले सैन्य काफिले पर उसने हमला हुआ। एक बस को IED से भरे वाहन से उड़ा दिया गया। वहीं दूसरे वाहन पर RPG से हमला किया गया। विस्फोट के बाद फतेह स्क्वाड ने काफिले को घेर लिया और सैनिकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बीएलए का कहना है कि मजीद ब्रिगेड और फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला।

https://twitter.com/i/status/1901262434121273560

पाक सेना और बीएलए के अलग दावे
पाकिस्तानी सेना ने हमले की पुष्टि की है लेकिन उसने BLA के दावों को खारिज कर दिया है। सेना का कहना है कि 7 सैनिक मारे गए हैं और 21 घायल हुए हैं। पाक सेना ने बताया कि क्वेटा से तफ्तान जा रहे सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला हुआ। सात बसों और दो गाड़ियों वाले इस काफिले को निशाना बनाया गया। एक बस IED से लदी गाड़ी से टकरा गई, जो एक आत्मघाती हमला था। दूसरी बस पर RPG से हमला किया गया।

मजीद ब्रिगेड बीएलए की एक स्पेशल फोर्स यूनिट है। फतेह स्क्वाड भी बीएलए की यूनिट है। हमले में IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल हुआ। यह एक तरह का बम होता है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। वहीं RPG का मतलब रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड होता है। यह कंधे से चलाया जाने वाला हथियार है, जिससे रॉकेट दागे जाते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...