13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहूतियों के इजरायल पर मिसाइल अटैक का वीडियो आया सामने, आसमान में...

हूतियों के इजरायल पर मिसाइल अटैक का वीडियो आया सामने, आसमान में धुएं का गुबार, जमीन में 25 मीटर गहरा गड्ढा

Published on

तेल अवीव

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजरायल पर बड़ा हमला किया है। हूतियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो तेल अवीव स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे के बिल्कुल पास में गिरी। बेन गुरियन देश का मुख्य एयरपोर्ट है, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में इस हमले से पूरे देश में अफरातफरी मच गई। विदेशों से आ रही कई उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा। हूतियों का ये हमला कितना जोरदार था, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जहां मिसाइल गिरी, वहां बड़े क्षेत्र में करीब 25 मीटर गहरा गड्ढा बन गया।

हूती विद्रोहियों की यमन की जमीन से दागी गई यह मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सिर्फ 75 मीटर दूर गिरी। मिसाइल ने इजरायली एयर डिफेंस की चार परतों को पार किया और देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंची। इससे जमीन में 25 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि मिसाइल से टर्मिनल के बुनियादी ढांचे पर सीधा हमला टल गया लेकिन धुएं के गुबार से टर्मिनल भवन में यात्रियों में दहशत फैल गई। इस हमले में कम से कम आठ लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है।

वीडियो में दिखा बड़ा गड्ढा
मिसाइल हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें इजरायली अधिकारी एक गड्ढे के किनारे खड़े हैं। यहां से हवाई अड्डे का कंट्रोल टावर दूरी पर दिखाई दे रहा है। पुलिस के केंद्रीय जिला प्रमुख यायर हेजरोनी को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मिसाइल हमले से बना गड्ढा कई दर्जन मीटर चौड़ा और कई दर्जन मीटर गहरा है।

इजरायली अधिकारियों ने एयर डिफेंस में सेंध और देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक के पास मिसाइल गिरने की जांच शुरू कर दी है। इस हमले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि इजरायल के पास मिसाइलों और ड्रोन हमले रोकने के लिए दुनिया की सबसे बेहतर हवाई सुरक्षा प्रणाली है। इसे आयरन डोम के नाम से जाना जाता है। यह कम दूरी के रॉकेट, गोले और मोर्टार को मिसाइल लांचर से 4 किमी से 70 किमी की दूरी पर रोकने के लिए डिजाइन की गई है।

इजरायल की चेतावनी
हूतियों के मिसाइल हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे सात गुना मारेंगे। इससे माना जा रहा है कि इजरायल की ओर से यमन में हवाई हमले शुरू किए जा सकते हैं। अमेरिका की ओर से पहले ही यमन में बमबारी की जा रही है। हमलों के बावजूद हूतियों ने जंग में पीछे ना हटने की बात कही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...