8.8 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूडान में दो कबीलों के बीच हिंसक झड़प में 31 लोगों की...

सूडान में दो कबीलों के बीच हिंसक झड़प में 31 लोगों की मौत, सैन्य तख्तापलट के बाद बिगड़े हालात

Published on

काहिरा

सूडान के दक्षिणी प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच झड़प में कम से कम 31 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में एक अक्टूबर को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देश में चल रही उथल-पुथल के मद्देनज़र रक्तपात की यह नवीनतम घटना है। स्थानीय सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात जारी बयान के अनुसार, ब्लू नील प्रांत में हौसा और बिरता जातीय समूहों के बीच झड़पें इस सप्ताह की शुरुआत में एक किसान की हत्या के बाद शुरू हुईं। बयान में कहा गया है कि झड़प में कम से कम 39 लोग घायल हो गए और रोजेयर्स शहर में करीब 16 दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। स्थानीय सरकार ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सैन्य और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स या आरएसएफ को तैनात किया। अधिकारियों ने रात का कर्फ्यू भी लगा दिया है।

दुनिया का 10वां सबसे बड़ा देश है सूडान
सूडान उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के लिहाज से सूडान दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया से मिलती हैं। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी सूडान को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। सूडान की राजधानी खार्तूम है।

कई गृहयुद्धों और तख्तापलट को झेल चुका है यह देश
सितंबर 2020 में सूडान ने खुद को संवैधानिक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बनाया। इससे पहले सूडान आधिकारित तौर पर इस्लामिक देश था। सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। ब्रिटेन से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी सूडान में कई बार गृहयुद्ध और तख्तापलट हो चुके हैं।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...