19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, एक्सपर्ट बोले-...

अमेरिका के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, एक्सपर्ट बोले- ज्यादा आक्रामक हो जाएंगे ट्रंप

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के प्लान को समर्थन का संकेत दिया है। पुतिन का कहना है कि ट्रंप की ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की कोशिश आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि खनिज-समृद्ध इस क्षेत्र में अमेरिका की लंबे समय से दिलचस्पी है। आर्कटिक बंदरगाह मरमंस्क में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने पहली बार 19वीं शताब्दी में ग्रीनलैंड पर नियंत्रण का प्लान किया था और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी डेनमार्क से इसे खरीदने की पेशकश की थी। ऐसे में एक बार फिर अमेरिका ये कोशिश करता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में डेनमार्क से ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है। ट्रंप के इस प्लान का डेनमार्क और ग्रीनलैंड में विरोध हुआ है।

पुतिन ने कहा कि ट्रंप की ग्रीनलैंड योजना यह पहली नजर में हैरतभरी लग सकती है लेकिन यह मानना गलत होगा कि उनकी ओर से कही गई बातों में गंभीरता नहीं है। ये साफ है कि अमेरिका आर्कटिक में अपने भूरणनीतिक, सैन्य-राजनीतिक और आर्थिक हितों को लगातार आगे बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ग्रीनलैंड से जुड़ी इस योजना में रूस का दखलअंदाजी करने का कोई इरादा नहीं है।

क्या बोले हैं रूस के राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को आर्कटिक सर्कल के उत्तर में सबसे बड़े शहर मरमंस्क का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने आर्कटिक में रूस के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने पर जोर दिया। पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की योजना पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुरमंस्क में आर्कटिक फोरम में कहा कि ग्रीनलैंड का मामला अमेरिका और डेनमार्क के बीच का है। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। पुतिन के इस बयान को भूराजनीतिक और सैन्य विशेषज्ञों ने वॉशिंगटन को अपनी ग्रीनलैंड योजना को आगे बढ़ाने के लिए मॉस्को की हरी झंडी के रूप में देखा है। इससे ट्रंप इस मुद्दे पर ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं।

रूस-अमेरिका में घट रही हैं दूरियां
पुतिन के बयान का समय आया है, जब रूस और अमेरिका संबंधों को सुधारने की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के लिए सख्त रुख छोड़ते हुए नरम पड़े हैं। ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत भी की है। ऐसे में एक-दूसरे की आलोचना करने वाले रूस और अमेरिका अब एक-दूसरे पर नरम हैं। कई विवादित मामलों में भी दोनों एक-दूसरे से सहमत दिख रहे हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...