14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में 14 दिनों में दूसरी बार फटा ज्वालामुखी, दूर-दूर तक भर...

इंडोनेशिया में 14 दिनों में दूसरी बार फटा ज्वालामुखी, दूर-दूर तक भर गई राख, चौंकाने वाला वीडियो हुआ वायरल

Published on

इंडोनेशिया

सुलावेसी द्वीप पर रहने वाले लोगों से अनुरोध किया गया कि वो ज्वालामुखी के क्रेटर से कम से कम 6 किमी दूर रहें। कई लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। साथ ही इंडोनेशिया के कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी दे दी गई है।मंगलवार को माउंट रुआंग में दो सप्ताह में दूसरी बार ज्वालामुखी फट गया है। ज्वालामुखी इतना भयंकर था कि लगभग 2 किमी तक इलाका राख से भर गया। बता दें कि सुलावेसी द्वीप पर हाल ही में सेंसर के द्वारा ज्वालामुखी एक्टिविटी अधिक पाए जाने पर अलर्ट जारी किया गया था। अधिकारियों ने द्वीप के लोगों से ज्वालामुखी से कम से कम 6 किमी दूर रहने को कहा था।

X के हैंडल @volcaholic1 पर ज्वालामुखी के फटने के दौरान का वीडियो शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- माउंट रुआंग ज्वालामुखी फट रहा है। कई मिलियन टन अनियंत्रित CO2 रिलीज हो चुका है जिस पर वो कर नहीं लगा सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो
वहां अगले आदेश तक वहां के एयरपोर्ट को भी बंद रखने को कहा गया है। बता दें कि मानादो सहित क्षेत्र भर के कस्बों और शहरों में आसमान से राख, कंकड़ और पत्थर गिरते हुए दिखाई दिए। साथ ही ड्राइविंग के दौरान गाड़ी की हेडलाइट जलाकर रखने के लिए भी कहा गया है। X पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हैरान रह गए लोग
इन वीडियोज को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ज्यादातर यूजर्स इन वीडियोज को देखकर वहां के लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही कई लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इंडोनेशिया में इस समय 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी है।

2023 में भी हुआ था हादसा
साथ ही यह उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है। इसका कारण यह है कि इंडोनेशिया कई टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर है। 2023 में भी इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के फटने से 11 पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई थी। बहरहाल, इन वीडियोज को देखकर आप क्या कहना चाहेंगे?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...