12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययुद्धपोत, H-6K परमाणु बॉम्‍बर, मिसाइलें... चीन ने किया ताइवान पर कब्‍जे का...

युद्धपोत, H-6K परमाणु बॉम्‍बर, मिसाइलें… चीन ने किया ताइवान पर कब्‍जे का बारूदी अभ्‍यास तो अमेरिका लाल, दी चेतावनी

Published on

ताइपे:

ताइवान की चौतरफा घेरेबंदी करके जोरदार युद्धाभ्‍यास करने वाले चीन को अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी है। मंगलवार को डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर से दोहराया कि अमेरिका यथास्थिति को ताकत या किसी अन्‍य एकतरफा तरीके से बदलने के प्रयास का कड़ा विरोध करता है। इससे पहले चीन की सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स ने ताइवान को चौतरफा घेरकर कब्‍जा करने का अभ्‍यास किया। ट्रंप ने ताइवान स्‍ट्रेट में शांति बनाए रखने पर जोर दिया है। वहीं ताइवान के आसपास चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास की ताइपे ने मंगलवार को कड़ी निंदा की। इसने कहा कि बीजिंग की उकसावे वाली गतिविधियां क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं। चीन इस अभ्‍यास के दौरान अपने H-6K का इस्‍तेमाल किया जो परमाणु बम भी गिराने की ताकत रखता है। यह बॉम्‍बर बेहद खतरनाक KD-21 हवा से दागे जाने वाली मिसाइल से लैस था।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य अभ्यास को यथास्थिति में व्यवधान बताया और कहा कि उसने खतरों के जवाब में सैन्य जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘मंगलवार सुबह ताइवान के आसपास 19 चीनी नौसेना के जहाजों की गतिविधि देखी गई। ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति पर नज़र रखी और गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।’

‘चीन के कदम से क्षेत्रीय शांति को खतरा’
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ‘हम ताइवान के पास चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा करते हैं। पूर्वी और दक्षिण चीन सागर से लेकर ओशिनिया तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के उकसावे से क्षेत्रीय शांति को खतरा है। हम बीजिंग से आग्रह करते हैं कि वह लापरवाह व्यवहार के जरिए यथास्थिति और इंडो-पैसिफिक शांति-स्थिरता को अस्थिर करना बंद करे।’ यह अभ्यास अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के जापान, फिलीपींस और ताइवान की यात्रा से लौटने के बाद हुआ।

ताइवान के प्रमुख समाचार पत्र ताइपे टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, ‘ताइवान उनका सबसे अच्छा बहाना है। यही कारण है कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री के एशिया से जाते ही इस तरह के सैन्य अभ्यास शुरू करने का फैसला किया।’ चीन ने भी पुष्टि की कि वह ताइवान के आसपास संयुक्त सेना, नौसेना और रॉकेट अभ्यास कर रहा है। बीजिंग ने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को ‘परजीवी’ तक कह दिया। पिछले महीने, ताइवान के राष्ट्रपति लाई ने चीन को ‘विदेशी शत्रुतापूर्ण ताकत’ करार दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया था।

चीन ने ताइवान को दी धमकी
चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और अगर जरुरत पड़ी तो उसे बलपूर्वक मुख्य भूमि के साथ फिर से मिलाया जाएगा। हाल के वर्षों में, बीजिंग ने ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया है। वहीं अमेरिका और उसके सहयोगी ताइवान जलडमरूमध्य को एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानते हैं और नियमित रूप से जलडमरूमध्य के जरिए युद्धपोत भेजते हैं, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना प्रभाव स्थापित किया जा सके और चीन की बढ़ती चुनौती का मुकाबला किया जा सके।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...