9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमें नहीं लगता कोई जिंदा बचा है! वॉशिंगटन प्लेन क्रैश पर अधिकारी...

हमें नहीं लगता कोई जिंदा बचा है! वॉशिंगटन प्लेन क्रैश पर अधिकारी बोले- नदी से निकाले गए 28 शव

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में बुधवार (29 जनवरी, 2025) को एक भीषण हादसा हुआ. हादसे में वॉशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एक यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया था. कहा जा रहा है कि हादसे में किसी के भी जिंदा रहने की उम्मीद नहीं है. वहीं सेना के हेलीकॉप्टर में मौजूद सेना के सभी तीन जवानों की मौत की भी पुष्टि हो गई है. वॉशिंगटन डी सी के अधिकारी का कहना है कि इस समय उन्हें नहीं लगता है कि कोई जिंदा बचा होगा.

द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (30 जनवरी, 2025) की सुबह नहीं से 28 शवों को बरामद क्या गया है. वॉशिंगटन डी सी के अधिकारी जॉन ए. डोनेली सीनियर ने बताया है कि विमान से 27 लोगों के शवों को बरामद किया गया है और एक शव सेना के हेलीकॉप्टर बरामद हुआ है. अधिकारी का कहा, “जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, बुधवार रात को ही 300 से ज्यादा बचाव दल मौके पर पहुंचे और बर्फ और तेज हवाओं में कार्य किया.

क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह अधिकारियों ने बताया कि नदी से कोई भी जीवित शख्स को बरामद नहीं किया गया है. जॉन ए. डोनेली ने बताया कि अमेरिकी एयरलाइंस का विमान 60 यात्रियों और चार क्रू मेंबर के साथ विचिटा से चला था और सेना के हेलीकॉप्टर तीन जवान थे.

यरलाइंस के सीईओ ने हेल्पलाइन की जारी
अमेरिकी एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसोम का कहना है कि कंपनी मरने वाले यात्रियों, क्रू मेंबर और सेना के हेलीकॉप्टर में सवार तीनों जवानों के परिवारों के लिए दुखी है. उन्होंने परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और उसपर संपर्क करने को कहा. उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारियों को अब तक दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...