13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हम संयम बरतेंगे… तनाव और नहीं बढ़ना चाहिए', ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

‘हम संयम बरतेंगे… तनाव और नहीं बढ़ना चाहिए’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद नरम पड़े पाकिस्तान के तेवर

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सीमा पार आतंकी शिविरों पर भारत के एयरस्ट्राइक के बाद मामले को आगे नहीं बढ़ाने और तनाव कम करने की इच्छा का संकेत दिया है. डार ने कहा, ‘मैंने कम से कम 26 अलग-अलग देशों के प्रमुखों से बात की है. उन सभी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को मौजूदा तनाव को और आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए. हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम पूर्ण संयम बरतेंगे. हमने कल रात भारत के हमले का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है. अगर उसकी ओर से कोई और आक्रामक कदम उठाया जाता है, तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.’

इशाक डार ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले पर कहा, ‘दुनिया का कोई भी देश अपने हिस्से का एक बूंद पानी छोड़ना नहीं चाहेगा. हर कोई कह रहा है कि हमें बैठकर इस बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो पा रही है. हमले के बाद से ही भारत अपने मीडिया के जरिए हाइप बनाने की कोशिश कर रहा है. पुलवामा के बाद भी उन्होंने यही किया था. पहलगाम से नियंत्रण रेखा 230 किलोमीटर दूर है. वे कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में उनके 7 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. फिर वे पाकिस्तान पर इस हमले का आरोप कैसे लगा सकते हैं? क्या यह संभव है?’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘पुलवामा के दौरान भारत ने दुनिया को अपना नैरेटिव समझाने में सफलता पाई थी. उसी के कारण भारत अनुच्छेद 370 को हटाने में सफल हुआ था. लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे. मैंने आज सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में भाग लिया. हम सभी कूटनीतिक मोर्चों पर देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं. मैंने स्पेन के विदेश मंत्री से बात की है. इटली के गृह मंत्री से भी बात हुई है. अन्य बैठकें भी निर्धारित हैं. हम पाकिस्तान में मौजूद सभी विदेशी उच्चायुक्तों से मिलेंगे और उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी देंगे.’

इधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत में कहा, ‘इसकी पहल भारत ने की है. अगर भारत पीछे हटने को तैयार है, तो उन्होंने पहल की है, हमने सिर्फ जवाब दिया है. हम पिछले 15 दिनों से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे. लेकिन अगर हम पर हमला होता है, तो हम जवाब देंगे. अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से बात को यहीं खत्म कर देंगे.’

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकवादी शिविरों पर हमला किया. सूत्रों ने बताया कि आतंकी समूहों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया और भारतीय सेना की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का एक सुनियोजित जवाब था, जिसमें लश्कर के आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...