11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजब 55 के शख्स ने 28 साल की युवती से की शादी,...

जब 55 के शख्स ने 28 साल की युवती से की शादी, प्रेम कहानी हुई वायरल

Published on

नई दिल्‍ली ,

पाकिस्तान के एक कपल की लव स्टोरी वायरल हो गई गई है. असल में 38 साल की महिला और 65 साल के पुरुष ने अपनी प्रेम कहानी शेयर की. एक यूट्यूब चैनल को कपल ने अपनी प्रेम कहानी सुनाई.हालांकि, कपल की शादी को 9 साल हो चुका है. दोनों ही लोगों की यह दूसरी शादी है. शख्‍स ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करते थे. पहली पत्‍नी हार्ट की मरीज थीं, अचानक ही उनकी मौत हो गई.

उनकी पहली शादी से उनकी तीन बेटियां थीं. रेलवे में नौकरी की वजह से वह अक्‍सर बाहर रहते थे. नौकरी छोड़ नहीं सकते थे, क्‍योंकि उससे नुकसान होता. इस दौरान उनके जेहन में चल रहा था कि कैसे वह अपनी बेटियों की परवरिश करेंगे? इसी दौरान उन्‍हें एक महिला के बारे में पता चला, जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया था. तब महिला की उम्र 28 साल थी. और वह खुद 55 साल के थे. दोनों ने शादी कर ली.

वायरल वीडियो में पूर्व रेलवे कर्मचारी की बेगम कहती हैं, ‘जब पहले शौहर ने उनके साथ बदसलूकी की तो उनकी सारी उम्‍मीदें खत्‍म हो गईं. मैंने सोच लिया था कि कभी शादी नहीं करुंगी, अगर की तो किसी बूढ़े आदमी से करेंगी.’महिला ने कहा उनके दूसरे शौहर का सुलूक बहुत अच्‍छा है. महिला ने बताया जिस शख्‍स से उनकी पहली शादी हुई थी, वह उनका कजिन था.

बुजुर्ग शख्‍स से शादी करने वाली महिला ने बताया कि अब उनके इस शादी से तीन बच्‍चे हैं. शादी की शुरुआत में थोड़ी दिक्‍कत आई, लेकिन अब उनका रिश्‍ता बहुत अच्‍छा चल रहा है. अब तो ऐसा लगता है कि काश इनसे मेरी पहले ही शादी हो जाती.

महिला ने कहा, ‘शौहर की पहले की बेटियां उन्‍हें स्‍वीकार नहीं कर रही थीं, क्‍योंकि वे उम्र में बड़ी थीं. आज मेरी उम्र 38 साल हो चली है और इनकी बड़ी बेटी 25 साल की है’. शख्‍स ने पत्‍नी की खू‍ब तारीफ की. बोले- एक बार बिस्‍तर पर पड़ गए थे, तब बेगम ने पूरे घर को संभाला. अगर वह नहीं होतीं तो उस समय उनकी 3 बच्चियों और उन्‍हें संभालने वाला कोई नहीं था.

लोग पूछते हैं, क्‍या ये ससुर हैं?
कई बार इस कपल को लोगों के ताने भी सुनने पड़ते हैं. महिला ने कहा कि कुछ लोग उनके पति को ‘बाबा’ कहते हैं. लेकिन, वह लोगों से कह चुकी हैं कि खबरदार उनके पति को लेकर किसी ने भी कुछ इधर-उधर की बात की. कपल एक बार हज पर गया था तो लोगों ने शख्‍स को महिला का ससुर समझ लिया था.

 

 

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...