7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने दी अंजाम भुगतने की धमकी तो सऊदी अरब ने दिया...

अमेरिका ने दी अंजाम भुगतने की धमकी तो सऊदी अरब ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले के बाद से ही अमेरिका की नाराजगी साफ दिख रही है. अमेरिका चाहता था कि ओपेक प्लस में दबदबा रखने वाला सऊदी अरब तेल उत्पादन बढ़ाए ताकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ना हों. ओपेक प्लस के तेल उत्पादन घटाने के फैसले के बाद अमेरिका के कई सांसदों ने सऊदी अरब को हथियार सप्लाई रोकने और उसके साथ दोस्ती पर फिर से विचार करने की बात कही है. अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब सऊदी अरब ने सफाई पेश की है. सऊदी अरब ने ओपेक प्लस के तेल कटौती के फैसले को पूरी तरह से आर्थिक बताया है.

सऊदी अरब के विदेश विभाग ने इस बात को खारिज कर दिया कि सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय विवादों में पक्षपात कर रहा है और ओपेक प्लस का यह फैसला राजनीतिक है. सऊदी ने कहा कि यह सच नहीं है, क्योंकि ओपेक प्लस के इस फैसले की वजह पूरी तरह से आर्थिक थी. सऊदी अरब ने कहा कि ओपेक प्लस का यह फैसला पूरी तरह आर्थिक विचारों पर था, जिसका लक्ष्य तेल बाजार में सप्लाई और डिमांड का बैलेंस बनाना और अस्थिरता को कम करना था. ये फैसला अमेरिका के खिलाफ नहीं लिया गया था.

सऊदी ने आगे कहा कि अगर अमेरिका की सलाह मानते हुए तेल उत्पादन के इस फैसले को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया जाता तो इसके आर्थिक नतीजे बुरे होते.बयान में ये भी कहा गया कि ओपेक प्लस संगठन में शामिल सभी सदस्य देशों की सहमति के बाद ही कोई फैसला किया जाता है. ओपेक प्लस में रूस समेत 24 देश सदस्य हैं.

रूस का साथ देने के आरोप पर भी जवाब
वहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध में स्थिति को लेकर विदेश विभाग ने कहा कि सऊदी अरब के खिलाफ तोड़-मरोड़कर तथ्य पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सऊदी का पक्ष नहीं बदल जाएगा. सऊदी अरब ने आगे कहा कि यूक्रेन युद्ध में हमने शुरू से ही सिद्धांतवादी स्थिति रखी है. सऊदी अरब ने कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता के उल्लंघन को वह पूरी तरह खारिज करता है.

वहीं सऊदी अरब ने कहा कि हम अमेरिका से अपने संबंधों को रणनीतिक रूप से देखते हैं, जो दोनों देशों के आम हितों के लिए काम करते हैं. सऊदी ने कहा कि पिछले आठ दशकों से जिन मजबूत स्तंभों पर सऊदी और अमेरिका के संबंध टिके हैं, उनकी अहमियत सऊदी अरब समझता है.

बाइडन ने दी नतीजा भुगतने की चेतावनी
दरअसल, अमेरिका नहीं चाहता था कि मौजूदा समय में तेल उत्पादन की कटौती से जुड़ा कोई फैसला लिया जाए. इसी वजह से अमेरिका लगातार सऊदी अरब से बात भी कर रहा था. इसी साल तेल उत्पादन को बढ़ाने को लेकर चर्चा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी सऊदी दौरे पर पहुंचे थे.

सबसे खास बात है कि सऊदी में उनकी मेजबानी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने की थी, जिन पर सऊदी के पत्रकार जमाल खशोजी की हत्या का आरोप है. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति कई मौकों पर सऊदी क्राउन प्रिंस को पत्रकार खशोजी की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके थे.

ऐसे में अचानक ओपेक प्लस के तेल उत्पादन में भारी कटौती के फैसले से अमेरिका काफी भड़क गया. इसी सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब के लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ओपेक प्लस के इस फैसले के नतीजे भुगतने होंगे.

मालूम हो कि बीते पांच अक्टूबर को ओपेक प्लस ( पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन ) ने ऐलान किया था कि वह हर रोज तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल की कटौती करेंगे. अमेरिका काफी कोशिश भी कर रहा था कि ऐसा न हो लेकिन ओपेक प्लस ने इस फैसले के साथ अमेरिका की चाहत पर भी पानी फेर दिया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...