12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने की कड़ाई तो घुटनों पर आया 'जिन्ना का बागी बेटा',...

भारत ने की कड़ाई तो घुटनों पर आया ‘जिन्ना का बागी बेटा’, अब बातचीत की वकालत करने लगा बांग्‍लादेश

Published on

ढाका

बांग्लादेश पर भारत की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। इससे पहले से ही कंगाली की दहलीज पर खड़े बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब होती जा रही है। ऐसे में तीन तरफ से भारत से घिरा बांग्लादेश अब बातचीत का राग अलापने लगा है। इससे पहले बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार लगातार भारत के खिलाफ अभियान चलाए हुए थी। इसमें यूनुस के करीबी नेता न सिर्फ भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे, बल्कि उनकी सरकार पाकिस्तान के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी थी। खुद यूनुस ने पाकिस्तान जाने का न्योता कबूल किया था।

भारत से बातचीत चाहता है बांग्लादेश
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने कहा कि “देश का दृढ़ विश्वास है कि सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के ढांचे के तहत रचनात्मक बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए।” ढाका का यह संदेश भारतीय क्षेत्र में सीमा पर भारत की बाड़ लगाने की परियोजना पर आपत्ति जताने के बाद आया है। 12 जनवरी को बांग्लादेश ने इस मुद्दे पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर सीमा पर बाड़ लगाने की परियोजना पर विरोध जताया था। तब बांग्लादेश ने इसे दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना को कमजोर करने वाला बताया था।

भारत ने बांग्लादेशी उप उच्चायुक्त को किया तलब
इस घटना के एक दिन बाद, भारत ने भी करारा जवाब देते हुए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को तलब किया और उन्हें बताया कि उसने अपनी परियोजना में दोनों सरकारों के बीच सभी प्रोटोकॉल और समझौतों का पालन किया है। भारत ने कहा है कि वह सीमा पार आपराधिक गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटकर बांग्लादेश के साथ अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीमा पर बाड़ लगाने का उद्देश्य क्या है
भारत द्वारा बाड़ लगाने का उद्देश्य पड़ोसी देश से अवैध प्रवास को रोकना है। दोनों देशों के बीच 4,096 किलोमीटर की सीमा में से लगभग 800 किलोमीटर पर बाड़ नहीं है। पिछले साल अगस्त में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है, जबकि ढाका उन्हें वापस भेजने की जिद पर अड़ा है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...