11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी, मेलोनी और ट्रंप जब एकसाथ बोलते हैं तो... वामपंथियों पर भड़कीं...

मोदी, मेलोनी और ट्रंप जब एकसाथ बोलते हैं तो… वामपंथियों पर भड़कीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया

Published on

रोम,

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक वामपंथी राजनीति को ‘दोहरे मापदंडों’ वाला बताते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और वह खुद मिलकर एक नए वैश्विक दक्षिणपंथी आंदोलन का निर्माण कर रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं.

‘वामपंथियों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है’
मेलोनी ने कहा कि जब ये राष्ट्रवादी नेता राष्ट्रीय हितों और सीमा सुरक्षा की बात करते हैं, तो वामपंथी उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताने लगते हैं. उन्होंने कहा कि वामपंथियों का ‘दोहरा चरित्र’ उजागर हो गया है. मेलोनी ने कहा कि अब दुनिया वामपंथ की झूठी कहानियों पर विश्वास नहीं करती और वे राष्ट्रवादी नेताओं पर होने वाली ‘प्रेरित आलोचनाओं’ से परिचित हैं.

ट्रंप के नेतृत्व और काम करने की शैली पर भरोसा जताते हुए मेलोनी ने वामपंथियों के बीच घबराहट की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे चिंतित हैं क्योंकि दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेता जीत रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर रहे हैं.

अवैध प्रवासियों के संकट पर जताई चिंता
रविवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वर्चुअल संबोधन के दौरान मेलोनी ने वामपंथियों पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब 90 के दशक में बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने ग्लोबल लेफ्टिस्ट नेटवर्क बनाया था, तब उन्हें महान राजनेता कहा गया. लेकिन आज जब ट्रंप, मेलोनी, मिलेई और मोदी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं, तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है. यही वामपंथ का दोहरा मापदंड है.’

इटली समेत पूरे यूरोप में बढ़ते अवैध प्रवासियों के संकट को लेकर मेलोनी पहले भी अपनी चिंता जता चुकी हैं. उन्होंने इस पर कठोर कदम उठाने की वकालत की, जैसे अमेरिका में ट्रंप और भारत में पीएम मोदी द्वारा उठाए जा रहे हैं.

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...