14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकहां परमाणु बम तैयार कर रहा है उत्तर कोरिया... पहली बार सामने...

कहां परमाणु बम तैयार कर रहा है उत्तर कोरिया… पहली बार सामने आई तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर कोरिया के प्रतिबंधित परमाणु केंद्र की पहली बार फोटो सामने आई है. यह एक यूरेनियम एनरिचमेंट साइट है. जहां पर भारी मात्रा में सेंट्रीफ्यूज लगे हैं. यह एक खास यंत्र होता है, जो परमाणु बम बनाने का मैटेरियल तैयार करता है. इस सेंटर में देश के शासक किम जोंग उन ने हाल ही में विजिट किया. इसके अलावा जापान के समंदर में 600 मिलिमीटर के मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया.

किम जोंग उन ने अपने वैज्ञानिकों को कहा है कि परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाना है, इसलिए न्यूक्लियर मैटेरियल बनाने की मात्रा बढ़ा दो. वो इस साइट के अलावा न्यूक्लियर वेपन इंस्टीट्यूट भी गया था. जहां उसने वेपन-ग्रेड न्यूक्लियर मैटेरियल बनाने को कहा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम की तस्वीर सामने आई है.

जिस जगह पर किम जोंग उन घूम रहे हैं, उस जगह को संयुक्त राष्ट्र की सिक्योरिटी काउंसिल ने प्रतिबंधित कर रखा है. जो तस्वीरें आई हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि किम जोंग उन सेंट्रीफ्यूज के बीच घूम रहे हैं. ये वही मशीनें हैं, जो यूरेनियम को परमाणु बम के लायक बनाती हैं. इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किम जोंग उन कब गए थे. साथ ही ये साइट देश के किस हिस्से में है.

अमेरिका से जंग की तैयारी…
किम जोंग उन ने सेंट्रीफ्यूज वाली साइट के कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को ज्यादा से ज्यादा टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार बनाने को कहा है. साथ ही ये भी कहा कि हो सकता है कि उसकी जंग अमेरिका और उसके साथी देशों से हो. तो ऐसे में जरूरत पड़ सकती है. ताकि उत्तर कोरिया की रक्षा की जा सके. जरूरत पड़ने पर पहले हमला किया जा सके. किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका और उसके मित्र देशों से हमारे देश को परमाणु हमले का खतरा है. अमेरिका और उसका साथ देने वालों ने रेड लाइन पार कर ली है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...