13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के खिलाफ सबूत कहां है? जाफर ट्रेन हाईजैक पर अपनों ने...

भारत के खिलाफ सबूत कहां है? जाफर ट्रेन हाईजैक पर अपनों ने ही खोली पाक सेना की पोल, जमकर सुनाया

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सरकार और सेना ने बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक के लिए भारत को जिम्मेदार कहा है। इस ट्रेन हाईजैकिंग की जिम्मेदारी बलूचिस्तान के विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। दूसरी ओर पाक सेना का कहना है कि ये सब भारत और अफगानिस्तान में बैठे लोगों ने किया है। बीते हफ्ते मंगलवार को ये ट्रेन हाईजैकिंग हुई थी, इसके बाद शुक्रवार को पाक सेना और बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर इसका ठीकरा फोड़ा। हालांकि पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने ही अपनी सेना और सरकार के दावे को खारिज कर दिया है।

आरजू काजमी ने कमर चीमा के साथ यूट्यूब पर बात करते हुए कहा, ‘पाक सेना का कहना है कि भारत का मीडिया ट्रेन हाईजैक पर चिल्ला रहा था और झूठ बोल रहा था। मैं कहती हूं कि सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर का मीडिया चिल्ला रहा था। पाक मीडिया ही ट्रेन हाईजैक के कई घंटे तक चुप रहा। दुनिया का मीडिया तो पाकिस्तान से मिल रही जानकारी के आधार पर ही बात कर रहा था। पाकिस्तान ने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह की बात की है।’

‘सबूत हैं तो दुनिया को दिखाएं’
आरजू काजमी ने कहा कि भारत के सिर दोष मढ़ देने से काम नहीं चलेगा। हम ये कहकर अपना दामन नहीं बचा सकते हैं कि अफगानिस्तान से ये हो गया है और भारत से वो हो गया है। हमें अपनी चीजें ठीक करनी होंगी और लोगों के लिए काम करना होगा। अगर भारत चीजों को खराब कर रहा है तो हमारे संस्थान उसे ऐसा करने से रोकें। हमें अपना काम बताना होगा, ये कहने से काम नहीं चलेगा कि सीमापार से सब हो रहा है।

पाक सेना की ओर से चलाए गए अजित डोभाल के वीडियो पर भी आरजू ने बात की है। उन्होंने कहा कि ये बहुत पुराना वीडियो है, इस बात को कहते हुए वह भारत के एनएसए भी नहीं थे। उनके बयान को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, ये ऐसा ही है जैसे हमारे शेख रशीद जैसे नेता कह देते हैं कि हमने भारत पर गिराने के लिए छोटे-छोटे एटम बम बना रखे हैं।

आरजू ने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत पर आरोप लगाता है को फिर मजबूत सबूत दे। हमें दुनिया के सामने भारत को बेनकाब करना चाहिए। या फिर इन बातों को बंद करके बलूचिस्तान में अपनी स्थिति मजबूत करनी चाहिए। हमें बलूचिस्तान के लोगों से संपर्क बढ़ाना चाहिए और बात करनी चाहिए ना कि दूसरे देशों को दोष देना चाहिए।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...