13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगान सैनिकों को जंग के लिए कौन भेज रहा यूक्रेन? तालिबान ने...

अफगान सैनिकों को जंग के लिए कौन भेज रहा यूक्रेन? तालिबान ने पहली बार इस देश का लिया नाम

Published on

काबुल

रूस-यूक्रेन युद्ध में पूर्व अफगान सैनिकों के शामिल होने पर तालिबान ने बड़ा खुलासा किया है। तालिबान सरकार में शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील रहमान हक्कानी ने दावा किया है कि ईरान पूर्व अफगान सैनिकों को एक ताकत के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वह अपने फायदे के लिए अफगान सैनिकों को जंग के लिए यूक्रेन भेज रहा है। हक्कानी ने परवान की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि इन सैनिकों को यूक्रेन में युद्ध के अलावा सीरिया और इराक में भी लड़ने के लिए भेजा गया है। कई पश्चिमी देशों ने दावा किया था कि रूस इन लड़ाकों को पैसे देकर अपने देश की तरफ से लड़ने के लिए बुला रहा है। इन अफगान सैनिकों को अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने ट्रेनिंग दी है।

तालिबान बोला- हमने ईरान के सामने उठाया मुद्दा
हक्कानी ने कहा कि मैंने इस मुद्दे को ईरानी अधिकारियों के साथ साझा किया है। अफगानिस्तान के पूर्व सैनिकों को पहले इराक और सीरिया में लड़ाई में इस्तेमाल किया गया है, और यह यूक्रेन में युद्ध में भी हो सकता है। इस बीच, कुछ सैन्य विश्लेषकों ने भी दावा किया है कि ईरान उन पूर्व अफगान सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा है, जिन्होंने तालिबान के डर से भागकर उनके देश में शरण ली है। ये सैनिक पैसे कमाने के लिए ईरान के इशारे पर हिंसक गतिविधियों में लिप्त हैं। अभी तक ऐसे सैनिकों की संख्या को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

पूर्व सैनिक का खुलासा- पैसे कमाने के लिए मजबूर हैं
अफगानिस्तान के एक पूर्व सैनिक सरवर नियाजी ने कहा कि उन्हें न केवल इराक और सीरिया में बल्कि यूक्रेन युद्ध में भी इस्तेमाल किया गया। इसके लिए उन्हें रूस ने पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्हें ऐसे समूहों के साथ संपर्क करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। सैन्य विशेषज्ञ सादिक शिनवारी ने कहा कि ईरान सहित मेजबान देशों को सैन्य बल के रूप में अफगान प्रवासियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ईरान ने तालिबान के आरोपों को खारिज किया
हालांकि, काबुल में ईरानी दूतावास ने इस दावे का खंडन किया कि ईरान पूर्व अफगान सैनिकों को यूक्रेन में युद्ध में लड़ने के लिए भेज रहा है। काबुल में ईरानी दूतावास के मीडिया डायरेक्टर सैयद अब्बास बद्री ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध में पूर्व अफगान सैनिकों के इस्तेमाल के बारे में अफवाहें हो सकती हैं, जिससे ईरान इनकार करता है। लगभग एक महीने पहले, फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने दावा किया था कि ईरान ने यूक्रेन में युद्ध के लिए कई पूर्व अफगान सैनिकों को भेजा था।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...