17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने क्यों दी पद छोड़ने की...

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने क्यों दी पद छोड़ने की धमकी?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंत्रालय छोड़ने की चेतावनी दी है. पीपीपी गठबंधन वाली शहबाज सरकार में अहम सहयोगी दल है.रविवार को कराची में बाढ़ प्रभावित किसानों को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा, बाढ़ पीड़ितों से किए गए वादों को पूरा करने की जरूरत है. नहीं तो मुझे अपना मंत्रालय संभालना मुश्किल होगा. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बीआईएसपी के तहत बीज सब्सिडी कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया.

समारोह को संबोधित करते हुए बिलावल ने गंभीर चिंता और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावितों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं. देश में बढ़ती महंगाई के बीच बाढ़ से प्रभावित लोग काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने आगे कहा, “केंद्र को बाढ़ प्रभावितों को प्राथमिकता देनी चाहिए. अगर केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वादे किए हैं, तो उन्हें पूरा करने की जरूरत है. पार्टी इस मुद्दे को नेशनल असेंबली के साथ-साथ प्रधानमंत्री के समक्ष भी उठाएगी.”

डिजिटल जनगणना को बताया त्रुटिपूर्ण
पाकिस्तान में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना को बिलावल भुट्टो को त्रुटिपूर्ण करार दिया है. विदेश मंत्री ने कहा कि सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह चल रही त्रुटिपूर्ण जनगणना से चिंतित हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने 2018 की जनगणना के परिणामों पर भी आपत्ति जताई थी. सिंध में आवास जनगणना के परिणामों में अन्य प्रांतों की तुलना में भारी अंतर था. बिलावल ने इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि 2018 की जनगणना का मकसद एक खास व्यक्ति को सत्ता में लाना था.

पाकिस्तान में आई थी भीषण बाढ़
पिछले साल पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से 11 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान में बाढ़ से 3451 किलोमीटर रोड और 149 ब्रिज को नुकसान हुआ. इस बाढ़ ने 11 सौ से ज्यादा लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी थी. जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. बाढ़ से सबसे ज्यादा सिंध व बलूचिस्तान प्रभावित हुए थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...