13.5 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमा जाएंगी 20 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग... सऊदी अरब में बन रही दुनिया...

समा जाएंगी 20 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग… सऊदी अरब में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी इमारत, जानें कितनी आएगी लागत, कब तक होगी तैयार

Published on

रियाद:

सऊदी अरब अपनी राजधानी रियाद में 400 मीटर ऊंची सुनहरा क्यूबनुमा बिल्डिंग बना रहा है। इसे ‘द मुकाब’ नाम दिया गया है। सऊदी अरब 50 अरब डॉलर की लागत से मुकाब नाम की ये विशाल गगनचुंबी इमारत बना रहा है। ये बनने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होगी। ये इमारत इतनी बड़ी है कि इसमें अमेरिकी की 20 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग समा सकती हैं। यह प्रोजेक्ट सऊदी अरब के न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट का हिस्सा है। न्यू मुरब्बा का लक्ष्य राजधानी रियाद को पर्यटन और व्यापार का केंद्र बनाना है।

सऊदी अरब के रियाद में मुकाब को बनाने की शुरुआत बीते साल, 2024 में हो गई है। इसके साल 2030 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। मुकाब एक विशाल क्यूब के आकार की इमारत है। यह 400 मीटर ऊंचा, 400 मीटर चौड़ा और 400 मीटर लंबा होगी। यह एक सुपरटॉल गगनचुंबी इमारत होगी। यह बोइंग एवरेट फैक्ट्री से पांच गुना बड़ा होगा। बोइंग एवरेट फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। इस इमारत को बनाने में 508 अरब डॉलर का खर्च आएगा।

मुकाब में क्या खास होगा
मुकाब के अंदर हाईटेक माहौल होगा, इससे यहां आने वाले लोगों डिजिटल दुनिया का अनुभव मिलेगा। इमारत में एक विशाल होलोग्राफिक गुंबद होगा और बीच में एक घुमावदार टावर होगा। इसमें लग्जरी होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा और दूसरे स्थान होंगे। यह एफिल टॉवर से भी बड़ा होगा। इसके अलावा इसमें चार टावर और बड़ा अंडरग्राउंड स्थान होगा। इसमें रिटेल, आवास और मनोरंजन के साधन होंगे। इसके साथ-साथ मुकाब की छत पर एक विशाल बगीचा भी होगा।

मुकाब प्रोजेक्ट सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 का हिस्सा है। विजन 2030 का लक्ष्य देश की तेल पर निर्भरता को कम करते हुए पर्यटन, तकनीक और मनोरंजन को बढ़ावा देना है। मुकाब 2030 वर्ल्ड एक्सपो के लिए समय पर पूरा होने की उम्मीद है। सऊदी अरब इस एक्सपो की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड एक्सपो 2030 के दौरान मुकाब दुनियाभर से आने वाले मेहमानों के लिए मुख्य आकर्षण हो सकता है।

मुकाब एक खास इंजीनियरिंग वर्क
न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के सीईओ माइकल डायक ने मुकाब प्रोजेक्ट को अब तक का सबसे जटिल इंजीनियरिंग वर्क बताया है। साल 2023 में इस प्रोजोक्ट का ऐलान किए जाने पर कई लोगों ने इस पर जताया था। हालांकि कंपनी ने मुश्किलों से पार पाते हुए 2024 के अंत तक इसका निर्माण शुरू कर दिया। फिलहाल इसको बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सऊदी अरब इस प्रोजेक्ट से बहुत उम्मीदें लगाए हुए है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...