6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनष्ट कर देंगे... जापान ने ऐसा क्या किया कि भड़क गए किम...

नष्ट कर देंगे… जापान ने ऐसा क्या किया कि भड़क गए किम जोंग-उन, उत्तर कोरिया ने दी धमकी

Published on

प्योंगयांग:

उत्तर कोरिया ने जापान को क्यूशू में लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि जापान के इस फैसले से एशिया में तनाव बढ़ेगा। उसने अमेरिका-जापान सैन्य गठबंधन के जरिए भी इलाके की शांति को नष्ट करने का आरोप लगाया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने तो जापान के मिसाइलों को नष्ट करने की धमकी तक दे डाली है। जापान पूर्वी एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी है, जिसकी उत्तर कोरिया के साथ पुरानी दुश्मनी है।

मिसाइलें क्यों तैनात करना चाहता है जापान
जापान के क्योडो न्यूज ने इस महीने सरकारी स्रोतों का हवाला देते हुए बताया था कि टोक्यो आपातकालीन स्थिति में दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए “जवाबी हमला करने की क्षमता” हासिल करने के प्रयासों के तहत क्यूशू पर लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करने पर विचार कर रहा है। जापान को डर है कि चीन और उत्तर कोरिया भविष्य में उसके लिए खतरा बन सकते हैं। चीन के साथ जापान का द्वीपों को लेकर पुराना विवाद है। वहीं, उत्तर कोरिया, जापान को अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सहयोगी मानता है।

उत्तर कोरिया ने जापान पर क्या आरोप लगाए
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के तहत जापान अध्ययन संस्थान के नीति अनुभाग प्रमुख का हवाला देते हुए केसीएनए ने कहा कि प्योंगयांग ने जापान पर जापान-अमेरिका सैन्य गठबंधन को लगातार मजबूत करने और नाटो बलों के साथ मिलीभगत जैसे कदमों के माध्यम से आक्रामकता के पिछले इतिहास को जारी रखने का आरोप लगाया। जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप पर हमला किया था और बड़े पैमाने पर कत्लेआम भी किया था।

जापान की सैन्य क्षमता को नष्ट करने की धमकी दी
केसीएनए की रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के संक्षिप्त नाम का उपयोग करते हुए कहा गया, “डीपीआरके को सीधे निशाना बनाने वाले सभी सैन्य साधन और विभिन्न प्रकार की गतिविधियां… नष्ट कर दी जानी चाहिए।” उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले महीने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है और उन्होंने परमाणु बलों के आगे विकास सहित जवाबी उपायों की कसम खाई।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...