10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवक्त बीतने के साथ… सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया...

वक्त बीतने के साथ… सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया रंग, उठाया कश्मीर मुद्दा, सिंधु संधि पर भी दिया बयान

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद शांति का रास्ता बनता दिखा है। चार दिन तक चले हमलों के बाद दोनों देश शनिवार को सैन्य कार्रवाई रोकने पर राजी हुए हैं। ये संघर्ष 6 मई को भारत के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ था। इससे पहले भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित करने, पाकिस्तान से व्यापार रोकने और बॉर्डर बंद करने जैसे फैसले लिए थे। भारत से सीजफायर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अब सभी मुद्दों पर भारत से बातचीत का रास्ता खुल सकता है।

ख्वाजा आसिफ ने एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए कहा भारत के साथ पाकिस्तान के तीन प्रमुख मुद्दे- कश्मीर, सिंधु जल संधि (IWT) और आतंकवाद है। मुझे उम्मीद है कि पड़ोसी देश के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी वार्ता में इन मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। भारत के साथ लंबित मुद्दों के समाधान पर हुए सवाल का जवाब देते हुए आसिफ ने ये कहा है।

दोनों देशों में शांति के अवसर बनेंगे
आसिफ ने कहा, ‘अगर सीजफायर से शांति का रास्ता निकलता है तो यह निश्चित ही स्वागत करने वाली बात होगी। हालांकि अभी निश्चितता के साथ कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि समय बीतने के साथ शांति के अवसर पैदा होंगे। आशा है कि भारत और वहां की सरकार जरूर क्षेत्र के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए मुद्दों को सुलझाएगा।’

आसिफ ने आगे कहा कि कि समानता पर आधारित शांतिपूर्ण सहअस्तित्व दक्षिण एशिया की तरक्की की चाबी बन सकती है। भारत और पाकिस्तान में शांति के बिना क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती है। उन्होंने भारत से संघर्ष के दौरान चीन, तुर्की, अजरबैजान और खाड़ी साझेदारों सहित प्रमुख सहयोगियों और मित्र देशों से मिले कूटनीतिक समर्थन की सराहना की है।

ख्वाजा आसिफ ने चीन, तुर्की, अजरबैजान और खाड़ी देशों जैसे प्रमुख सहयोगियों और मित्र राष्ट्रों से मिले राजनयिक समर्थन के लिए भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुश्किल वक्त में कई देशों का समर्थन पाकिस्तान को मिला है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई युद्ध भी हो चुके हैं। 22 अप्रैल के पहलगाम के आतंकी हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर हैं।

Latest articles

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...