9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडेड बॉडी लेकर लोन लेने बैंक पहुंची महिला, सोशल मीडिया पर बवाल...

डेड बॉडी लेकर लोन लेने बैंक पहुंची महिला, सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा वीडियो

Published on

नई दिल्ली

ब्राजील में आजकल एक वीडियो राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बना हुआ है। आरोप है कि एक महिला व्हीलचेयर में एक डेड बॉडी को लेकर लोन लेने बैंक पहुंच गई। इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लेकर पूरे देश में इस पर खलबली मची हुई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला 3,000 डॉलर का लोन निकालना चाहती थी। बैंक ने इस लोन को अप्रूव कर दिया था लेकिन इसके लिए बुजुर्ग आदमी के साइन चाहिए थे। महिला का दावा था कि व्हीलचेयर में बैठे व्यक्ति उसके अंकल हैं। जब वह बैंक पहुंची तो एक अटेंडेंट ने उसका वीडियो बना लिया। व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति कोई हरकत नहीं कर रहा था लेकिन महिला उससे बात करके यह जताने की कोशिश कर रही थी कि जैसे वह जिंदा है।

महिला रियो डी जेनेरियो में Itau Bank में पहुंची थी। वीडियो में दिख रहा है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्ति से बात कर रही है। वह कह रही है, ‘अंकल आप सुन रहे हैं। आपको साइन करना है। अगर आप साइन नहीं करेंगे तो हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। मैं आपकी तरफ से साइन नहीं कर सकती हूं। केवल आप ही साइन कर सकते हैं। मुझे जो करना है वो मैं करूंगी। इस पर साइन कर दीजिए ताकि आप मुझे और सिरदर्द न दे पाएं। मैं अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं।’ इस पर एक बैंक अटेंडेंट कहता है, ‘मुझे लगता है कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं।’ इस पर दूसरा अटेंडेंट सहमति जता रहा है।

वकील ने क्या कहा
रियो की सिविल पुलिस के चीफ ने कहा कि बैंक अटेंडेंट्स ने फिर एंबुलेंस को बुलाने का फैसला किया। जब मेडिकल टीम आई तो उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्ति की जांच की। उनका कहना था कि उसकी मौत कुछ घंटे पहले ही हो चुकी है। पुलिस महिला और मृत व्यक्ति के रिश्ते की जांच कर रही है। महिला के वकील का कहना है कि पुलिस का कहानी झूठी है। बुजुर्ग जब बैंक आए थे तो वह जिंदा थे। उनकी मौत से महिला को गहरा झटका लगा और उसे इलाज की जरूरत पड़ी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...