11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम की हत्या, कार रोककर हमलावरों ने...

दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम की हत्या, कार रोककर हमलावरों ने मारी गोली, मर्डर का वीडियो आया सामने

Published on

जोहांसबर्ग:

दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम मुहसिम हेंड्रिक्स की दक्षिण अफ्रीका में हत्या कर दी गई। दक्षिणी अफ्रीकी पुलिस ने बताया कि इमाम मुहसिन को दक्षिणी शहर गकेबरहा के पास गोली मारी गई। इमाम मुहसिन समलैंगिों और अन्य हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में मस्जिद चलाते थे। पुलिस ने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में थे, जब एक वाहन उनके सामने रुका और उनके बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया।

बयान में कहा गया कि चेहरे ढके हुए दो अज्ञात संदिग्ध गाड़ी से बाहर निकले और इमाम के वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए। ड्राइवर ने देखा कि वाहन के पीछे बैठे हेंड्रिक्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफपी से की है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने का आग्रह किया है।

एलजीबीटीक्यू समुदाय ने की निंदा
इंटरनेशनल लेस्बियन, गे,बाइसेक्सुअल, ट्रांस और इंटरसेक्स एसोसिएशन ने इमाम की हत्या की निंदा दी है। एसोसिएशन की कार्यकारी निदेशक जूलिया एहर्ट ने एक बयान में कहा, मुहसिन हेंड्रिक्स की हत्या की खबर से ILGA वर्ल्ड परिवाह गहरे सदमे में है। हमें डर है कि यह एक हेट क्राइम हो सकता है और अधिकारियों के इस बात की गहन तरीके से जांच की अपील करता है।

स्वीकारी थी समलैंगिक होने की बात
LGBTQ अधिकार समूहों में शामिल हेंड्रिक्स ने 1996 में समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी। वह अपने जन्मस्थान केपटाउन के पास वेनबर्ग में अल-घुरबाह मस्जिद चलाते थे। मस्जिद की वेबसाइट के अनुसार, यह एक सुरक्षित जगह है, जहां समलैंगिक मुसलमान और हाशिए पर पड़ी महिलाएं इस्लाम का पालन कर सकती हैं। हेंड्रिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री में अपने खिलाफ धमकियों का संकेत दिया था, लेकिन जोर देकर कहा कि ‘प्रामाणिक होने की जरूरत मरने के डर से बड़ी है।’

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...