3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान को 'जेल' बनाने की तैयारी में जुटे शी जिनपिंग, समुद्र से...

ताइवान को ‘जेल’ बनाने की तैयारी में जुटे शी जिनपिंग, समुद्र से आसमान तक चीनी सेना ने की घेरेबंदी

Published on

ताइपे

नैंसी पेलोसी की ताइपे यात्रा से भड़के चीन के राष्‍ट्र‍पति शी जिनपिंग की सेना पीएलए ने ताइवान को ‘जेल’ बनाने की तैयारी तेज कर दी है। चीनी सेना ने समुद्र से लेकर हवा तक ताइवान को ब्‍लॉक करना शुरू कर दिया है। चीन की सरकारी मीडिया का दावा है कि चीन की सेना ताइवान के चारों ओर 6 जगहों पर युद्धाभ्‍यास कर रही है और इसमें से एक तो ताइवान की मुख्‍यभूमि से मात्र 9 समुद्री मील की दूरी पर है। चीन ने ऐलान किया है कि इस पूरे इलाके में वह अगले कुछ दिनों तक अभ्‍यास करेगा। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की इस घेरेबंदी की पुष्टि की है।

चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के पूर्व संपादक हू शिजिन ने तंज कसते हुए कहा, ‘पीएलए ने ताइवान के चारों ओर 6 जगहों पर अभ्‍यास का ऐलान किया है। इनमें से एक तो ताइवान से मात्र 9 समुद्री मील की दूरी पर है। इस अभ्‍यास के दौरान ताइवान के मुख्य बंदरगाह और समुद्री रास्‍ते बंद रहेंगे। नैंसी पेलोसी ताइवान के लिए यह लेकर आई हैं।’ इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि चीनी सेना ने ताइवान की जमीन का अतिक्रमण किया है और समुद्र तथा हवाई रास्‍ते से ब्‍लॉक करने का प्रयास कर रहा है।

चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों को तोड़ा: ताइवान
करीब 25 साल अमेरिका के किसी सर्वोच्‍च नेता के ताइवान जाने से चीन की सरकार भड़की हुई है और लगातार सैन्‍य कार्रवाई की धमकी दे रही है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों को तोड़ा है। ताइवान अपने क्षेत्र में किसी भी घुसपैठ का जवाब देगा। ताइवान ने कहा कि चीन के लाइव फायर अभ्‍यास से हवा और समुद्र में अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री व्‍यापार खतरे में पड़ गया है। इससे अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था के लिए चुनौती पैदा हो गई है और ताइवान की खाड़ी में यथास्थिति को लेकर संकट पैदा हो गया है। पूरा इलाका खतरे में आ गया है।

ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा क‍ि चीन मनोवैज्ञानिक युद्ध लड़ रहा है और लोगों से अपील की कि वे फेक न्‍यूज आने पर सरकार को बताएं। इस बीच नैंसी पेलोसी ने ताइवान की संसद से ऐलान किया है कि अमेरिका आगे भी ताइवान की पूरी मदद करता रहेगा। उन्‍होंने ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन से मुलाकात भी की। इस बीच पूरे तनाव पर जापान भी नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन इस ब्‍लॉकेड को लंबे समय तक जारी नहीं रख पाएगा। उनका कहना है कि इस ब्‍लॉकेड के जरिए चीन अमेरिका नहीं बल्कि ताइवान को दंडित कर रहा है। यह चीन की घरेलू जनता को खुश करने के लिए है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...