16.3 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आपको नौकरी से निकाल दिया गया है', डोनाल्ड ट्रंप ने आते ही...

‘आपको नौकरी से निकाल दिया गया है’, डोनाल्ड ट्रंप ने आते ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चार लोगों को किया बर्खास्त

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए चार अधिकारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में एक हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। जिन लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा ट्रंप ने की उन्हें उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन की ओर से नियुक्त किया गया था।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, ”मेरा राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय सक्रिय रूप से पिछले प्रशासन से एक हजार से ज्यादा राष्ट्रपति की ओर से की गई नियुक्तियों की पहचान करने और उन्हें हटाने की प्रक्रिया में है, जो मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (अमेरिका को फिर से महाने बनाने) के हमारे दृष्टिकोण से मेल नहीं खाते।” उन्होंने लिखा, ”इसे इन चार व्यक्तियों के लिए बर्खास्तगी के ऑफिशियल नोटिस के रूप में माना जाए और जल्द ही कई और लोगों के नाम आने वाले हैं।”

डोनाल्ड ट्रंप ने किन लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की?
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ”प्रेसिडेंट की स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड न्यूट्रिशन काउंसिल से जोस एंड्रेस, नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी काउंसिल से मार्क मिल्ली, विल्सन सेंटर फॉर स्कॉलर्स से ब्रायन हुक और प्रेसिडेंट की एक्सपोर्ट काउंसिल से कीशा लांस बॉटम्स – आपको बर्खास्त किया जाता है!” अपनी पोस्ट में ट्रंप ने अधिकारियों के लिए जिस ‘यू आर फायर्ड’ फ्रेज का उल्लेख किया, वो कभी उनकी ओर से अमेरिकन टीवी शो ‘द अप्रेन्टिस’ में बोला जाने वाला सिग्नेचर फ्रेज था। ट्रंप ने कई वर्षों तक इस शो के होस्ट की भूमिका निभाई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकारी संस्थाएं आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण बदलावों के लिए तैयारी कर रही हैं, क्योंकि ट्रंप सिविल सेवा में कटौती और दक्षता में सुधार के संबंध में अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...