8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेश में आया यूनुस राज तो ऐक्‍शन में शहबाज, 13 साल बाद...

बांग्‍लादेश में आया यूनुस राज तो ऐक्‍शन में शहबाज, 13 साल बाद ढाका जाएंगे पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Published on

इस्‍लामाबाद:

बांग्‍लादेश में शेख हसीना के सत्‍ता से हटने के बाद अब पाकिस्‍तान बहुत तेजी से एक्टिव हो गया है। पाकिस्‍तानी सेना के बांग्‍लादेशी आर्मी को ट्रेनिंग देने की खबरों के बीच अब पाकिस्‍तान के डेप्‍युटी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ढाका की यात्रा पर जा रहे हैं। यह किसी पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री की 13 साल बाद बांग्‍लादेश यात्रा होने जा रही है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक इशाक डार फरवरी में बांग्‍लादेश की यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले अगस्‍त 2024 में बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना को छात्रों और कट्टरपंथियों के विद्रोह के बाद भारत भागना पड़ा था। पाकिस्‍तान बांग्‍लादेश के इस्‍लामिक कट्टरपंथी दलों को साथ ला रहा है और भारत के खिलाफ लोगों को भड़काने में लगा है।

पाकिस्‍तान बांग्‍लादेश को हथियार और ट्रेनिंग भी दे रहा है ताकि रोहिंग्‍या मुस्लिम म्‍यांमार में भेजे जा सकें। इससे भारत के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। हाल ही में पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ और बांग्‍लादेश के कार्यवाहक नेता मोहम्‍मद यूनुस के बीच मिस्र में मुलाकात हुई थी। इससे पहले साल 2012 में तत्‍कालीन पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी खर ने बांग्‍लादेश की यात्रा की थी। इशाक डार ने गुरुवार को ढाका जाने का ऐलान किया और बताया कि उनके बांग्‍लादेशी समकक्ष ने उन्‍हें आने का न्‍योता दिया है। यही नहीं डार ने बताया कि मोहम्‍मद यूनुस भी पाकिस्‍तान की यात्रा करेंगे।

शेख हसीना ने पाकिस्‍तानियों को घुसने नहीं दिया था
भारत समर्थक शेख हसीना ने अपने 15 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान पाकिस्‍तानी नेताओं और लोगों को अपने यहां घुसने का मौका नहीं दिया। शेख हसीना ने साफ कह दिया था कि जब तक पाकिस्‍तान 1971 के युद्ध के अपने पापों के लिए माफी नहीं मांग लेता है, तब तक कोई रिश्‍ता नहीं रखा जाएगा। शेख हसीना के जाते ही बांग्‍लादेश में भारत विरोधी ताकतें पाकिस्‍तान के समर्थन में लामबंद हो गई हैं। बांग्‍लादेश में अब मोहम्‍मद अली जिन्‍ना को याद किया जा रहा है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच कई उच्‍च स्‍तरीय मुलाकातें हुई हैं।

बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान से होने वाले निर्यात पर से प्रतिबंध हटा दिया है। पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच अब सीधे हवा और समुद्री रास्‍ते व्‍यापार होने लगा है। इससे पूर्वोत्‍तर के भारत के उग्रवादियों तक हथियार पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि बांग्‍लादेश के सेना प्रमुख ने दावा किया है कि वह भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली ताकतों को मदद नहीं देंगे। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने बांग्‍लादेश ‘ब्रदर कंट्री’ करार दिया। साथ ही कहा कि पाकिस्‍तान बांग्‍लादेश को हर संभव मदद देगा। पाकिस्‍तान और चीन दोनों ही इस समय बांग्‍लादेश में काफी सक्रिय हैं और वहां से लगातार भारत विरोधी बयान आ रहे हैं। बांग्‍लादेश ने मांग की है कि भारत शेख हसीना के वापस भेजे लेकिन नई दिल्‍ली ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...