21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेलेंस्की ने यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करने का दिया प्रस्ताव, पुतिन के सामने...

जेलेंस्की ने यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करने का दिया प्रस्ताव, पुतिन के सामने रखी ये शर्त

Published on

कीव,

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ गत तीन वर्षों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए सोमवार को व्लादिमीर पुतिन के सामने सभी युद्धबंदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ पर कीव में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘रूस को सभी यूक्रेनी सैनिकों और नागरिकों को रिहा करना होगा. यूक्रेन इसके बदले सभी रूसी युद्धबंदियों को रिहा करने के लिए तैयार है. युद्ध समाप्त करने की शुरुआत का यह एक उचित तरीका होगा.’

अक्टूबर 2024 में, रूस और यूक्रेन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मध्यस्थता में एक दूसरे के 95-95 युद्धबंदियों को रिहा किया था. यूक्रेनी संसद के ह्यून राइट्स कमिश्नर दिमित्रो लुबिनेट्स ने कहा कि यह 58वां मौका था, जब 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों ने कैदियों की अदला-बदली की. इससे पहले, दोनों देशों ने सितंबर में एक दूसरे के 103-103 कैदियों को रिहा किया था. इस बीच, जेलेंस्की ने युद्ध की तीसरी वर्षगांठ पर रूसी आक्रामकता के सामने यूक्रेन के प्रतिरोध और बहादुरी की सराहना की. बता दें कि रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था. तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है.

इससे एक दिन पहले वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि अगर उनके देश को नाटो की सदस्यता दी जाती है तो वह यूक्रेनी राष्ट्रपति के रूप में तुरंत पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जेलेंस्की ने कहा था, ‘अगर मेरे ऐसा करने से यूक्रेन में शांति स्थापित होती है, अगर आप वास्तव में चाहते हैं कि मैं अपना पद छोड़ दूं, तो मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने के बदले राष्ट्रपति पद से तुरंत इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं.’

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यूक्रेन की स्थिति समझने और रूसी आक्रामकता के खिलाफ अपने देश को ‘सुरक्षा गारंटी’ प्रदान करने का भी आग्रह किया था. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह ट्रंप को यूक्रेन के साझेदार के रूप में और कीव और मॉस्को के बीच मध्यस्थ के रूप में देखना चाहते हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं ट्रंप से एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ समझना चाहता हूं. हमें अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की बहुत जरूरत है.’

यूक्रेन पर रूस के हमले की तीसरी वर्षगांठ से पहले पत्रकारों से बात करते हुए वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश और ट्रंप प्रशासन एक समझौते के बेहद करीब थे, जिसके तहत यूक्रेन को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के बदले अमेरिका उसके प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता. डोनाल्ड ट्रंप और वलोदिमिर जेलेंस्की के बीच संबंध पिछले कुछ समय से खराब बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने यूक्रेनी समकक्ष को तानाशाह बताया था और यूक्रेन में नए सिरे से चुनाव कराने की बात कही थी. जवाब में, जेलेंस्की ने ट्रंप पर रूसी प्रोपेगेंडा से प्रभावित होने का आरोप लगाया था.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...