हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक विवादों के घेरे में आ गया है। बैंक पर करीब ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और नगर निगम के साथ मिलकर खातों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार के अनुसार, नगर निगम की कुछ एफडी लंबे समय से कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में जमा थीं। इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब निगम ने एक एफडी के मैच्योर होने पर बैंक से फंड ट्रांसफर करने के लिए कहा। उस समय बैंक के रिकॉर्ड में भारी विसंगतियां और गड़बड़ी पाई गई।
निगम ने मांगा पूरी राशि का हिसाब
रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने के तुरंत बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बैंक से अपनी सभी जमा राशियों का पूरा हिसाब मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वित्तीय अनियमितता ₹160 करोड़ तक हो सकती है। फिलहाल बैंक और पुलिस प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी राशि में हेरफेर किस स्तर पर और कैसे हुई।
Read Also :- भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर
