भोपाल
राजधानी भोपाल में यादव समाज ने फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के शीर्षक और विषयवस्तु को लेकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और सेंसर बोर्ड के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। समाज ने दो टूक कहा है कि यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया और निर्माता-निर्देशक पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। व्यावसायिक लाभ के लिए समाज को निशाना बनाने का आरोप ज्ञापन सौंपने के दौरान राजधानी यादव समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि फिल्म निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना ने जानबूझकर ‘यादव’ शब्द का प्रयोग विवाद पैदा करने और व्यावसायिक लाभ कमाने के लिए किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म के माध्यम से गौरवशाली यादव समाज की छवि को धूमिल करने और युवाओं व महिलाओं के प्रति समाज में गलत धारणा बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर अस्मिता से खिलवाड़ मंजूर नहीं हालिया फिल्म “घूसखोर पंडत” का उदाहरण देते हुए समाज ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी विशेष जाति या वर्ग को निशाना बनाना अब एक खतरनाक चलन बन गया है। समाज ऐसी किसी भी कोशिश की कड़ी निंदा करता है जो सामाजिक समरसता और भाईचारे को बिगाड़ती हो।
प्रशासन को अल्टीमेटम: सिनेमाघरों के बाहर होगा प्रदर्शन राजधानी यादव समाज ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन और सेंसर बोर्ड ने इस पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में फिल्म के पोस्टरों को सार्वजनिक स्थानों से हटाया जाएगा। सिनेमाघरों के बाहर उग्र प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल इस अवसर पर कप्तान सिंह यादव, रामाश्रय यादव, अनिरुद्ध यादव, हरीश यादव, मुकेश यादव, लवकुश यादव, राम यादव, राजेश यादव, भगवान सिंह यादव, अर्जुन यादव, त्रिलोक यादव, अवधनाथ यादव, जी.एल. यादव, रमेश यादव, ब्रम्हानंद यादव, सूरज सिंह यादव, सोनू यादव, शैलेन्द्र यादव, कृष्णा यादव, गौतम यादव, सुशील यादव, दीपक यादव, सौरभ यादव, विनोद यादव, विशाल यादव, उदयवीर यादव, करण सिंह यादव सहित समाज के सैकड़ों युवा और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read Also :- पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर महिला ने खाया जहर
