14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeजनसम्पर्कचीनी नौसेना के मुख्‍यालय पहुंचे पाकिस्‍तानी नेवी चीफ, ज्वाइंट पेट्रोलिंग को तैयार,...

चीनी नौसेना के मुख्‍यालय पहुंचे पाकिस्‍तानी नेवी चीफ, ज्वाइंट पेट्रोलिंग को तैयार, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Published on

बीजिंग:

पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने किंगदाओ में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के मुख्यालय का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने शुक्रवार को चीनी नौसेना के कमांडर एडमिरल हू झोंगमिंग के साथ चर्चा की। यात्रा के दौरान, दोनों समकक्षों ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। एडमिरल अशरफ ने समुद्री सुरक्षा गश्ती के माध्यम से क्षेत्रीय समुद्री शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तानी नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दोनों अधिकारियों के बीच अरब सागर में ज्वाइंट पेट्रोलिंग पर भी सहमति बनी।

चीनी नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तानी नौसेना की तारीफ की
एडमिरल झोंगमिंग ने क्षेत्र में संयुक्त समुद्री सुरक्षा प्रयासों में पाकिस्तानी नौसेना की भूमिका की सराहना की और मजबूत द्विपक्षीय समुद्री सहयोग के महत्व पर जोर दिया। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों, विशेष रूप से उनके सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ हंगोर क्लास की पहली पनडुब्बी की लॉन्चिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हंगोर पनडुब्बी की खासियतों को समझा और चीन के साथ और नजदीकी से काम करने पर जोर दिया। पाकिस्तान ने चीन से हंगोर क्लास की 8 पनडुब्बियों की खरीद के लिए समझौता किया है।

अरब सागर में ज्वाइंट पेट्रोलिंग करेंगे चीन-पाक
पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ और चीनी नौसेना प्रमुख एडमिरल हू झोंगमिंग ने अरब सागर में ज्वाइंट पेट्रोलिंग पर सहमति जताई। अरब सागर इन दिनों हूती विद्रोहियों और सोमाली डाकूओं के बढ़ते हमलों के कारण चर्चा में है। अरब सागर से होकर हर दिन बहुत बड़ी मात्रा में कार्गो शिप यात्रा करते हैं। स्वेज नहर के जरिए यूरोप से एशिया आने वाले जहाज इसी समुद्री मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी नौसेना के साथ चीनी नौसेना की तैनाती को एक बड़े परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है। इसके अलावा भारतीय नौसेना की अरब सागर में बढ़ती भूमिका को लेकर भी चीन आशंकित है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि वह पाकिस्तान के साथ समुद्री गश्त लगाने को तैयार हुआ है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...