10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 0 तो गुरुग्राम में माइनस 1 डिग्री वाली मुसीबत! IMD...

दिल्ली में 0 तो गुरुग्राम में माइनस 1 डिग्री वाली मुसीबत! IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में भले ही पिछले कुछ दिनों से शीतलहर से राहत हो लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए खतरनाक अलर्ट जारी किया है. आने वाले 48 घंटे के अंदर दिल्ली समेत पश्चिमी और उत्तरी भारत पर इस सीजन का सबसे भयानक कोल्ड अटैक हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 जनवरी से तापमान में अचानक तेज गिरावट देखी जा सकती है, शीतलहर के खतरनाक हालात हो सकते हैं. साथ ही, इन हिस्सों में बेहद घने कोहरे की मार भी पड़ने वाली है. 20 जनवरी तक चलने वाली इस मुसीबत में राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने का भी खतरा है.

दिल्ली समेत पश्चिम और उत्तर भारत के इलाकों में पिछले दिनों भयानक कोहरे की मार पड़ी थी. कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य मीटर तक चली गई थी.एक बार फिर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों पर कोहरे के कहर का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है, लेकिन आशंका है कि जल्द ही ये राहत मुसीबत में बदलने वाली है.

मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा वेस्टर्न डिस्टरबेंस तेजी से पूरब की ओर बढ़ रहा है. इसके बाद 15-16 जनवरी से दिल्ली और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में बेहद तेजी से तापमान गिरेगा. मौसम विभाग ने पूरे पश्चिम और उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर कोल्ड के जबरदस्त अटैक की बात कही है.आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है.

गुरुग्राम में -1 डिग्री वाली मुसीबत
मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया का कहना है कि सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाके जैसे सफदरजंग में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री तक जा सकता है. वहीं, दिल्ली के बाहरी इलाकों और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री तक जा सकता है. दिल्ली के मुख्य इलाकों में तापमान 0 से 1 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...