मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास नई बस्ती में रेलवे की भूमि कब्जा करने वालों के घर पर चल रहे जेसीबी अभियान को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है। शीर्ष अदालत ने इस पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई अब एक हफ्ते बाद की जाएगी। 14 अगस्त को रेलवे लाइन पर अतिक्रमण करने वाले मकानों पर जेसीबी चली थी। 75 घर तोड़ दिए गए थे। इस विध्वंस अभियान को रोकने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
