11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराष्ट्रीयIGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट डायवर्ट, 50 से ज्यादा लेट… दिल्ली में...

IGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट डायवर्ट, 50 से ज्यादा लेट… दिल्ली में आंधी-बारिश और ओलों ने मचाया हड़कंप

Published on

नई दिल्ली:

बुधवार की शाम दिल्ली में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि हर कोई हैरान रह गया। धूल भरी आंधी, तेज बारिश और ओलों ने न सिर्फ दिल्लीवालों को चौंकाया, बल्कि कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ते जाम हो गए। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं भी ठप कर दी। आईजीआई एयरपोर्ट ने बताया कि घंटेभर में 50 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं।

आंधी ने उड़ाया धूल का गुबार, हवाई सेवाएं ठप
बुधवार की शाम दिल्ली में मौसम ने अचानक तेवर दिखाए। धूल भरी आंधी ने शहर को धुंध के आगोश में ले लिया, और इसके बाद तेज बारिश और ओले गिरने शुरू हो गए। इस मौसमी हंगामे ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर हड़कंप मचा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के चलते कम से कम 10 विमानों को जयपुर और एक को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। शाम 7:45 से 8:45 के बीच 50 से ज्यादा उड़ानें देरी का शिकार हुईं। हवा के तेज झोंकों और बारिश ने पायलटों के लिए उड़ान भरना और उतरना मुश्किल कर दिया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रात 8 बजे हवा की गति 74 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। पालम में तापमान भी तेजी से गिरा। शाम 7:30 बजे जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 8:30 बजे यह लुढ़ककर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम के इस रौद्र रूप ने दिल्लीवालों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

श्रीनगर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
इसी बीच, दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक उड़ान मौसम की मार झेलते हुए मुश्किल में फंस गई। तेज हवाओं और झटकों के कारण विमान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर शाम 6:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान की नाक को नुकसान पहुंचा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इस फ्लाइट में 220 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें इस हादसे ने डरा दिया।

एयर इंडिया की ने जारी की अडवाइजरी
एयर इंडिया ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक्स पर एक अडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया, “यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें और यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें।” यह सलाह उन यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जो इस मौसमी कोहराम में फंस गए।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...