10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'15-20 तस्करों ने जवानों को घेरा, हथियार छीनने की कोशिश...' बांग्लादेशी सीमा...

’15-20 तस्करों ने जवानों को घेरा, हथियार छीनने की कोशिश…’ बांग्लादेशी सीमा पर BSF ने एक को किया ढेर

Published on

नई दिल्ली,

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों ने एक बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया है. वे सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, जब जवानों की उनपर नजर पड़ी. बीएसएफ ने अब बताया कि 17 मार्च को जवान मगरोली में अपने ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने 15-20 बदमाशों को सिर पर सामान लादे हुए देखा था, जो भारत की तरफ से बांग्लादेश की सीमा पार करने की कोशिश में थे.

दूसरी तरफ बांग्लादेशी सीमा में भी कुछ तस्कर मौजूद थे, जो संभावित रूप से भारत की तरफ से जाने वाले तस्करों का इंतजार कर रहे थे. बीएसएफ ने बताया कि बांग्लादेश की तरफ 25-30 लोग मौजूद थे. जवानों ने उन्हें रोकने कीशिश की लेकिन वे एक नहीं सुने और ड्यूटी पर तैनात जवानों को घेर लिया.

बीएसएफ जवानों का हथियार छीनने की कोशिश
बीएसएफ जवनों को अपनी जान बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी, जो एक तस्कर को लगी और उसे बाद में पकड़ लिया गया. भारतीय साइड पर जो तस्कर मौजूद थे उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ उलझने की कोशिश की और उनके हथियार छीनने की कोशिश की थी. इस पर बीएसएफ जवान ने दोबारा फायरिंग की जिससे बांग्लादेशी तस्कर भागने पर मजबूर हो गए.

भारत से बांग्लादेश में घुस रहा एक तस्कर ढेर
तस्करों के साथ झड़प में एक जवान घायल हो गए, जिन्हें सिर में गंभीर चोट आई लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है. इस घटना में बांग्लादेशी तस्कर, जो बीएसएफी की फायरिंग में घायल हो गया था, उसे भी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बांग्लादेश साइड से भी आ रहे थे तस्कर
बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि भारत और बांग्लादेशी नागरिक तस्कर त्रिपुरा में बांग्लादेशी सीमा के पास देखे गए थे. बांग्लादेशी साइड से आने वाले तस्करों के सिर पर बांस लोड था, जिसमें एक बीएसएफ जवानों की फायरिंग में घायल हो गया. बांग्लादेशी तस्कर उसे अपने साथ ले गए.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...