6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयJNU में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के 151 मामले आए सामने,...

JNU में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के 151 मामले आए सामने, किसी के साथ फ्रेशर पार्टी में तो किसी को प्रोफेसर ने…

Published on

नई दिल्ली ,

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 2017 से अब तक यौन शोषण से संबंधित 151 शिकायतें दर्ज की गई हैं. ये जानकारी एक आरटीआई के जरिए सामने आई है. वहीं, यूनिवर्सिटी का दावा है कि इनमें से लगभग 98% शिकायतों को सुलझा लिया गया है और फिलहाल केवल तीन मामले लंबित हैं.हालांकि शिकायतों की प्रकृति और दोषियों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने से विश्वविद्यालय ने गोपनीयता का हवाला देते हुए इनकार कर दिया.

2017 से अब तक यौन शोषण की 151 शिकायतें दर्ज
बता दें, साल 2017 में JNU में जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (GSCASH) को खत्म कर उसकी जगह इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) बनाई गई थी. इस फैसले को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने लगातार विरोध किया है. उनका कहना है कि ICC में पारदर्शिता और स्वायत्तता की कमी है और यह प्रशासन के प्रभाव में काम करती है.

साल 2018-19 में सबसे ज्यादा 63 शिकायतें दर्ज हुईं. इसके पहले 2016 में GSCASH के तहत 38 शिकायतें दर्ज की गई थीं. कोविड-19 महामारी के दौरान 2019-21 में केवल 6 मामले सामने आए, जबकि 2022-23 और 2023-24 में 30-30 शिकायतें दर्ज की गईं.अप्रैल में एक छात्रा ने यौन शोषण के मामले में प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ 12 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना दिया. इसके लिए छात्रा और उसके समर्थकों पर विश्वविद्यालय ने जुर्माना लगाया.

फ्रेशर्स पार्टी के दौरान 47 छात्राओं ने दर्ज कराईं शिकायतें
अक्टूबर में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान 47 छात्राओं ने यौन शोषण और हिंसा की शिकायत दर्ज कराई. इसी तरह अप्रैल में एक छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए परिसर छोड़ने की बात कही थी. इन घटनाओं ने ICC की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और छात्रों के बीच व्यापक विरोध प्रदर्शन का कारण बनी हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...