4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदंगा और पुलिस पर हमले में AAP के 2 विधायक दोषी, 21...

दंगा और पुलिस पर हमले में AAP के 2 विधायक दोषी, 21 सितंबर को आएगा फैसला

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को सात साल पुराने मामले में दोषी माना है। आप के इन दो विधायकों पर दंगा और थाने में पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप है। कोर्ट ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, संजीव झा और 15 अन्य लोगों को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 21 सितंबर को होगा।

अब पूरा मामला भी समझ लीजिए
आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों को कोर्ट ने जिस मामले में दोषी करार दिया है वह साल 2015 का है। उस दौरान एक बेकाबू भीड़ ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर मौजूद पुलिसावालों पर हनला कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि हमने भीड़ को शांत करने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और संजीव झा भीड़ में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने हमला और पथराव भी किया था। कोर्ट में आरोपियों की तरफ से शामिल वकील ने कहा था कि ये लोग उस समय स्थिति को शांत करने गए थे न कि भीड़ को उकसाने गए थे।

कोर्ट का आदेश भी पढ़ लीजिए
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस ने जो सबूत पेश किए हैं उससे साफ है कि दोनों विधायक न केवल दंगे में शामिल थे बल्कि भीड़ को उकसाने का भी काम कर रहे थे। इसके चलते पुलिसकर्मियों पर हमला भी हुआ। अब सजा का ऐलान 21 सितंबर को होगा।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...