14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकोचिंग की बिल्डिंग में 300 छात्र थे मौजूद, आग लगी तो रस्सी...

कोचिंग की बिल्डिंग में 300 छात्र थे मौजूद, आग लगी तो रस्सी पकड़ कूदे… भयावह था मंजर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित ज्ञान बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर चलते हैं और जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में 300 छात्र थे. आग लगने के बाद इमारत में धुंआ उठने लगा. इसके बाद छात्रों में अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने जान बचान के लिए इमारत से रस्सियों के सहारे कूदना शुरू कर दिया. इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आग करीब 11.45-11.50 बजे लगी थी. यह आग इमारत की तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. ये रस्सी छात्रों को नीचे मौजूद लोगों ने फेंकी थी. इसके बाद लोगों ने गद्दे भी बिछा दिए थे. इन पर ही छात्र बिल्डिंग से कूदे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने के बाद कोचिंग में अफरा तफरी मच गई. छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों के सहारे कूदना पड़ा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...