10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'10 साल में 5 बड़ी आपदा, फिर भी नहीं रुकी विकास की...

’10 साल में 5 बड़ी आपदा, फिर भी नहीं रुकी विकास की रफ्तार’, PM मोदी ने समझाया बजट का इंटेंट और कमिटमेंट

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘जर्नी टूवार्ड्स विकसित भारत: ए पोस्ट यूनियन बजट 2024-25 कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने 5 बड़ी आपदाओं का सामना किया, फिर भी विकास की रफ्तार नहीं रुकी. कोरोना महामारी के दौरान, हम चर्चाएं करते थे और उन चर्चाओं का केंद्र बिंदु ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ होता था. मैंने तब कहा था कि भारत बहुत जल्द विकास की राह पर दौड़ेगा. आज भारत की अर्थव्यवस्था 8% सालाना की रफ्तार से बढ़ रही है. आज हम सभी चर्चा कर रहे हैं- जर्नी टूवर्ड्स विकसित भारत.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं जिस बिरादरी से आता हूं, उस बिरादरी की पहचान बन गई है कि चुनाव से पहले जो बाते करते हैं, वो चुनाव के बाद भुला देते हैं, लेकिन मैं उस बिरादरी में अपवाद हूं. इसलिए मैं आपको याद दिलाता हूं कि मैंने कहा था कि मेरे तीसरे टर्म में देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है. आज भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वह दिन दूर नहीं जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.’

दस वर्षों में कैपिटल एक्सपें​डिचर 11 लाख करोड़ पहुंचा: PM मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से अपनी सरकार की तुलना करते हुए कहा, ‘2014 में, जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वह ₹16 लाख करोड़ का था. आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है. 2004 में UPA सरकार की शुरूआत हुई और UPA सरकार के पहले बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर करीब 90 हजार करोड़ रुपये था. 10 साल सरकार चलाने के बाद यानी 2014 में UPA सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 2 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पाई थी. आज 10 वर्षों के बाद 2024 में कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 11 लाख करोड़ रुपये ये भी ज्यादा है.’

पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में आए बिजनेस लीडर्स से कहा, ‘मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हमने जो प्रगति की है, उस पर विचार करें, चर्चा करें और उसकी सराहना करें – संकट की गहराई से लेकर सफलता की ऊंचाइयों तक. हमने भारत को उस ‘महासंकट’ से बाहर निकाला है और इसे प्रगति और विकास के एक चमकदार उदाहरण में बदल दिया है. जब हम 2014 में सत्ता में आए, तो हमारी सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना था, जो फ्रैजाइल फाइव संकट और लाखों करोड़ रुपये के बड़े घोटालों के कारण पटरी से उतर गई थी. आज, हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने भारत को वापस पटरी पर ला दिया है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...