7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, वीडियो देखकर दहल जाएंगे आप

दिल्ली में भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, वीडियो देखकर दहल जाएंगे आप

Published on

नई दिल्ली

होली के दिन दिल्ली के विजय पार्क इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक पांच मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मकान के आसपास कोई नहीं था, वरना कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो सकते थे। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि आसपास के घरों को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है। दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंच गई है, मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है। उधर पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया।

क्या है मामला
दिल्ली के यमुनापार इलाके में आज एक पांच मंजिला भरभराकर गिर गया। यह हादसा मौजपुर स्थित विजय पार्क गली नंबर 24 में हुआ है। मकान में रह रहे लगभग 2 से 3 परिवार उस इमारत में फंस गए थे, जिन्हें सकुशल निकाला गया। हादसे के बाद तुरंत मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम पहुंच गई थी। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नही है। जानकारी के अनुसार यह मकान 18 गज में बना हुआ था।

बिजली के तार टूटे, लोग परेशान
इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर जाने को कहा। जानकारी के अनुसार, जो मकान गिरा है, वह 18 गज का एल साइड का मकान था। मकान गिरने से बीएसईएस के बिजली के तार टूट गए हैं। साथ ही हादसे के बाद सारा मलबा गली में गिर गया है, जिससे इलाके के लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...