19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी से एक दिन पहले जिम ट्रेनर की चाकू से गोदकर हत्या,...

शादी से एक दिन पहले जिम ट्रेनर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस के लिए पहेली बना ये मर्डर केस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक जिम ट्रेनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. एक दिन बाद ही उसकी शादी होनी थी. मरने वाले जिम ट्रेनर की पहचान गौरव सिंघल के रूप में हुई है. उसके शादीवाले घर में अचानक मातम पसर गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन अभी तक कत्ल की वजह और मकसद का पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने इस मर्डर केस के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि 29 साल का गौरव सिंघल एक जिम ट्रेनर था. वो दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में रहा करता था. गुरुवार को उसकी शादी होनी थी. उसके घर पर मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जिम ट्रेनर गौरव सिंघल की हत्या बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को साउथ दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में उसके घर चाकू से गोदकर की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस रात 12.30 बजे राजू पार्क इलाके में एक मर्डर के संबंध में एक पीसीआर कॉल पुलिस को मिली थी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले के बाद गौरव सिंघल के परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अफसर ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स शवगृह में रखवा दिया गया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...