12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाइट में बैठी थी दिल्ली की महिला, बगल में ही मास्टरबेट करने...

फ्लाइट में बैठी थी दिल्ली की महिला, बगल में ही मास्टरबेट करने लगा हरियाणा का छोरा, फिर…

Published on

पणजी

दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में हैरान वाली घटना सामने आई है। फ्लाइट में बैठा एक युवक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा और मास्टरबेट करने लगा। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एफआईआर के अनुसार, कथित घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट के बीच ‘एअर इंडिया’ की उड़ान में हुई।

क्या है पूरा मामला?
नई दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली 28 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि उड़ान के दौरान विमान में उनकी बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने कंबल ओढ़ लिया और कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। एफआईआर के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने जानबूझकर पीड़िता की तरफ कंबल को खोल रखा था।

गोवा में दर्ज कराई शिकायत
मंगलवार को दक्षिण गोवा के डाबोलिम में गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हरियाणा के पानीपत के रहने वाले जितेंद्र के रूप में हुई है।

इन धाराओं में केस
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी महिला का शील भंग करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य, जिनमें अपमान, आपत्तिजनक इशारे या वस्तुएं, और गोपनीयता का उल्लंघन शामिल हैं) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...