19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी के दिन आया तेज तूफान, 20 से ज्यादा लोग पकड़कर खड़े...

शादी के दिन आया तेज तूफान, 20 से ज्यादा लोग पकड़कर खड़े थे टेंट, फिर कुछ ऐसा हुआ कि आसमान में देखते रह गए लोग

Published on

वेडिंग सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े वीडियो ट्रेंड करना शुरू हो जाते हैं। गांव-देहात की शादियों में अक्सर कोई न कोई ऐसा सियापा हो ही जाता है, जो हर किसी को गुदगुदा देता है।गांव की शादियों में अक्सर आपने बारातियों के लिए खेतों में पंडाल सजे हुए देखे होंगे। लेकिन क्या कभी पैराशूट वाला पंडाल देखा है। नहीं तो, आज देख लीजिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज तूफान शादी का टेंट ही उड़ा ले गया
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में तेज आंधी आ रही है। इस बीच खेतों में एक पंडाल लगा हुआ है, जो तेज हवाओं के चलते उड़े जा रहा है और लोग उसे पकड़कर रोकने की कोशिश कर रहे हैं।दर्जनों भर लोग इस पंडाल को पकड़कर रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन हवाएं इतनी तेज होती है कि इसे रोकना कतई मुश्किल हो जाता है। अंत में गांव वालों के हाथ से रॉड छूट ही जाती हैं और पंडाल डंडों के साथ ही हवा में पतंग की तरह उड़ने लगता है।

देखें वायरल वीडियो
​आंधी इतनी तेज होती है कि इतने इस भारी-भरकम टेंट को उड़ा ले जाती है। सोचिए अगर इसी दिन शादी हो तो बेचारे घरवाले मेहमानों का स्वागत कैसे करेंगे और तेज हवाओं के बीच शादी कैसे होगी। कहीं ये तूफान पंडाल के साथ शादी के मंडप को भी न उड़ा ले गई हो।देखा जाए तो ये टेंट गांव वालों की नासमझी से उड़ा है। उन्होंने टेंट को पैराशूट के तरीके से पकड़ रखा है, जिससे हवा कपड़े में भर रही है और वो तेजी से उड़ रहा है। अगर वो टेंट को सीधा खींचते तो शायद वो बच सकता था।

तूफान कुछ भी उड़ा सकता है भाई
इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @RupeshRupam95 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।लोगों ने वीडियो पर काफी फनी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तूफान कुछ भी उड़ा सकता है भाई।’ दूसरे ने लिखा, ‘कोई इस पर लटक जाता तो फ्री में पैराशूट की राइड ले लेता।’

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...