9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, 21 दिसंबर...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, 21 दिसंबर को अगली सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में अनियमितता मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में अब मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर होगी। कोर्ट में अमानतुल्लाह खान पेश नहीं हुए और उनके वकील की ओर से बताया गया कि सीने में दर्द था जिसकी वजह से उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। कोर्ट की ओर से कहा गया कि इस मामले में कोई गलत जानकारी नहीं होनी चाहिए।

दूसरे आरोपियों की तरफ से वकील के नहीं पेश होने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुआ कहा कि कोर्ट के समन पर आरोपी घूमने नहीं आए हैं। समन पर पेश होने के बाद जमानत के लिए वकील की जरूरत होती है। दिल्ली वक्फ बोर्ड में विभिन्न पदों पर AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से मनमानी और अवैध नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई थी।

इस मामले में सीबीआई ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी ने उपराज्यपाल से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के विरुद्ध दर्ज ‘अवैध’ नियुक्तियों के मामले में सीबीआई को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी।

इसके साथ ही वक्फ बोर्ड के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) महबूब आलम के खिलाफ भी नियमों की अनदेखी और पद का दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...