17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयआप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिनों की...

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को धन शोधन के एक मामले में सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने कहा कि अमानतुल्लाह को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अब और जरूरत नहीं है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया, जिसके बाद न्यायाधीश ने यह आदेश जारी किया।

आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को सात दिन की ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया था। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि रिहा कर दिये जाने पर खान मामले की जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। ईडी ने अदालत से कहा कि खान ने हिरासत की पिछली अवधि में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया। इसी बीच,अमानतुल्लाह खान के वकील ने ईडी की अर्जी का विरोध किया और अदालत से उनके मुवक्किल को रिहा करने का अनुरोध करते हुए कहा कि न्यायाधीश उसकी रिहाई पर कोई भी शर्त निर्धारित कर सकते हैं।

पूछताछ में दे रहे थे गोलमोल जवाब
अमानतुल्लाह खान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दो सितंबर को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, ईडी ने यहां ओखला स्थित खान के आवास पर तलाशी ली थी। एजेंसी ने अदालत से कहा था कि तलाशी के दौरान खान से कई सवाल पूछे गए, लेकिन वह गोलमोल जवाब देते रहे और इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला
आम आदमी पार्टी के विधायक होने के साथ ही अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब अमानतुल्लाह खान अध्यक्ष पद पर थे तो उस वक्त उस वक्त हुई 32 भर्तियों पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान ने सरकारी गाइडलाइन्स को ताक पर रखकर वो 32 भर्तियां की। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एसीबी का आरोप है कि उन 32 लोगों में से 5 आप विधायक के रिश्तेदार हैं जबकि 22 लोग ओखला क्षेत्र के हैं। इस मामले में सितंबर 2022 में एसीबी ने भी अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की थी और फिर रेड में 24 लाख रुपये और हथियार बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, 28 दिसंबर 2022 को उन्हें जमानत मिल गई थी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...