9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्याओं पर ऐक्शन... LG के आदेश पर क्या...

दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्याओं पर ऐक्शन… LG के आदेश पर क्या बोले MCD के नए मेयर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के खिलाफ ऐक्शन को लेकर आदेश जारी हो चुके हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में हाल ही में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव हुए हैं। चुनाव में जीत दर्ज कर महेश खींची दिल्ली के नए मेयर बने हैं। मेयर बनने के बाद महेश शनिवार को एक्टिव मोड में नजर आए। वह मेयर बनने के बाद पहली बार वसंत विहार का दौरा करने के लिए पहुंचे। मेयर के साथ डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज और स्थानीय पार्षद भी मौजूद थे। मेयर महेश खींची ने इस दौरान बातचीत की।

अवैध घुसपैठ केंद्र का मामला
महेश खींची ने कहा कि हम आज वसंत विहार का दौरा करने के लिए आए हैं। हमारे साथ विधायक, पार्षद, डिप्टी मेयर सहित जिला के अधिकारी भी मौजूद हैं। हम वसंत विहार के सभी वार्ड में लोगों से मिल रहे हैं। उनसे साफ-सफाई को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाना ही हमारा मकसद है। दिल्ली एलजी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इस पर मेयर महेश खींची ने कहा है कि यह केंद्र का मामला है।

केजरीवाल के विजन का जिक्र
डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली को साफ और सुंदर शहर बनाना। इस विजन को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। आज हम लोग जमीन पर उतरकर उनसे फीडबैक ले रहे हैं। सभी वार्ड में जाएंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमें दी है इसमें चुनौतियां तो हैं लेकिन हमें काम करना होगा। केजरीवाल काम की राजनीति करते हैं और हमें इसे आगे बढ़ाना है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...