10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयएडवांस नेविगेशन सिस्टम, 22 इंटरसेप्टर बोट... सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी...

एडवांस नेविगेशन सिस्टम, 22 इंटरसेप्टर बोट… सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

Published on

नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए नेविगेशन सिस्टम (एएलएनएस) और तटरक्षक के वास्ते 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद को सोमवार को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी। लैंड नेविगेशन सिस्टम और इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद पर होने वाले खर्च के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

रक्षा मंत्रालय ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि डीएसी ने कई अन्य खरीद प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया। मंत्रालय ने कहा, भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए उन्नत भूमि नौवहन प्रणाली (एएलएनएस) की खरीद को मंजूरी दे दी गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपकरण चेन्नई स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से खरीदा जाएगा। यह खरीद स्वदेश में डिजाइन, विकसित और निर्मित (आईडीडीएम) श्रेणी के तहत की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि उसने तटरक्षक के लिए 22 इंटरसेप्टर नौकाएं खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक की क्षमताओं को बढ़ाने में इससे मदद मिलेगी। डीएसी ने अत्याधुनिक प्रणाली के साथ 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद के लिए एओएन प्रदान किया है। इन नौकाओं का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, तटीय निगरानी, गश्त, खास ऑपरेशन और राहत बचाव के कार्यों के लिए किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में सेना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 29 जुलाई को यह बैठक हुई जिसमें विभिन्न कैपिटल एक्विजिशन प्रपोजल पर विचार किया गया। भारतीय सेना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...