8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयआफताब का पॉलीग्राफ टेस्‍ट, कई और राज उगलेगा हैवान, हिरासत और चार...

आफताब का पॉलीग्राफ टेस्‍ट, कई और राज उगलेगा हैवान, हिरासत और चार दिन बढ़ी

Published on

नई दिल्‍ली

श्रद्धा हत्‍याकांड में और कई बड़े खुलासे होंगे। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्‍ट शुरू हो गया है। दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रोहिणी स्थित फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी में यह टेस्‍ट कराया जा रहा है। पॉलीग्राफ टेस्‍ट से पुलिस को और कई सुराग मिलने के आसार हैं। दिल्ली की एक अदालत से मंजूरी मिलने के बाद आफताब का टेस्‍ट कराया जा रहा है। कोर्ट ने मंगलवार को आफताब की हिरासत भी और चार दिन के लिए बढ़ा दी। पूनावाला की पांच दिनों की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कई दलीलें पेश कीं। उन्‍होंने कहा कि आफताब ने क्षणिक आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया। वह पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। वकील ने यह भी बताया कि आफताब ने उन जगहों की सटीक तौर पर पहचान करने में कठिनाई जताई जहां उसने शरीर के अंगों को फेंका था क्योंकि वह शहर से भली-भांति परिचित नहीं है।

आफताब अमीन पूनावाला को शरीर के अंगों की तलाश के लिए दो तालाबों पर ले जाया जाएगा। इनमें से एक महरौली जंगल में और दूसरा मैदानगढ़ी इलाके में है। पूनावाला ने एक तालाब का चित्र भी मुहैया कराया है जहां उसने शरीर के अंगों को फेंका था।

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आफताब की हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की थी। जांच अब भी जारी है। अनुरोध के आधार पर आरोपी की और चार दिन की हिरासत मिली है। इससे और साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।

आफताब (28) को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा। फिर उन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...