8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के बाद दूसरे कई राज्यों में बारिश, कड़कड़ाती ठंड के बीच...

दिल्ली के बाद दूसरे कई राज्यों में बारिश, कड़कड़ाती ठंड के बीच कब तक ऐसे रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

Published on

नई दिल्ली

शीतलहर के बीच देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने दस्तक देकर ठंड में और इजाफा कर दिया है। कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 13 और 14 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा। धूप खिल सकती है। लेकिन 15 से 17 जनवरी के बीच मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पंजाब-हरियाणा में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में 5 मिलीमीटर, लुधियाना में 11 मिलीमीटर, पटियाला में 6.5 मिलीमीटर, पठानकोट में तीन मिलीमीटर, बठिंडा में 31 मिलीमीटर और फरीदकोट में 20.6 मिलीमीटर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में 20.5 मिलीमीटर, हिसार में 13 मिलीमीटर, करनाल में 1.6 मिलीमीटर, नारनौल में 14 मिलीमीटर, रोहतक में तीन मिलीमीटर, भिवानी में छह मिलीमीटर और सिरसा में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पंजाब का गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और कहीं कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कहीं कहीं पर शीत दिवस से अति शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह तक राज्य के चुरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 24 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में जैसलमेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में बर्फबारी से लोगों की हालत खराब
कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे बरकरार रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध उत्तर कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात के शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है।

18 जनवरी से बदलेगा कश्मीर का मौसम
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...