13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयटिल्लू मर्डर के बाद तिहाड़ में जाल वाला नया जुगाड़, देखकर आप...

टिल्लू मर्डर के बाद तिहाड़ में जाल वाला नया जुगाड़, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Published on

नई दिल्ली

आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि सिक्योरिटी इतनी टाइट है परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अब तिहाड़ प्रशासन कुछ ऐसा ही मानकर चल रहा है। जी हां, जेल के आसमान में ‘चादर’ ओढ़ा दी गई है। आपको लगेगा कैसी चादर? जनाब, सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए तिहाड़ जेल परिसर के खुले आसमान के ऊपर एक नेट लगा दिया गया है। मतलब न तो नीचे से कुछ ऊपर जा सकेगा और न कुछ ऊपर से नीचे गिर सकेगा। प्रशासन की सबसे बड़ी टेंशन जेल में सेलफोन का पाया जाना है। आशंका जताई जा रही थी कि बाहर से सेलफोन फेंका जाता होगा। अब नेट लगने से कुछ भी आसमान से नहीं गिर सकेगा। अगर फोन आया भी तो बर्ड नेट में फंस जाएगा। इसी तरह से ड्रग्स की सप्लाई भी रोकी जा सकेगी।

जेल के अंदर रेलिंग तोड़कर पिछले दिनों सरिये का चाकू बनाकर जिस तरह से तिहाड़ में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई थी, उससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। क्यों, कैसे का जवाब देते नहीं बना। ऐसे में अब तिहाड़ में सुरक्षा में कई स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें से एक नेट का जाल भी है।

तस्वीरें देखिए तो एक बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से से दूसरी बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से को नेट से जोड़ा गया है। मतलब नेट वाले इलाके में अब कोई पक्षी भी पेड़ नहीं बैठ सकेगा। बर्ड नेट लगाए जाने से एक सेल से दूसरे सेल में मोबाइल या ड्रग्स फेंकने की घटना से बचा जा सकेगा। हालांकि यह कितना कामयाब होगा, आने वाला वक्त बताएगा।

तिहाड़ प्रशासन को डर है कि टिल्लू की हत्या के बाद गैंगवॉर शुरू हो सकती है। ऐसे में जेल में क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है। इसमें तमिलनाडु स्पेशल पुलिस, दिल्ली जेल स्टाफ के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान शामिल होंगे। 19 दिनों के अंदर तिहाड़ में दो हत्याएं हुई थीं। चार बदमाश लगातार नुकीले हथियार से टिल्लू की हत्या कर रहे थे, वीडियो में पूरे देश ने देखा। अब अगर कोई घटना होती है तो जल्दी से क्यूआरटी के जवान वहां पहुंच सकेंगे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...